मुरादाबाद

Ex विधायक बोले, भाजपाइयों को गिरा गिरा कर इतना पीटेंगे कि इनको ...

Special Coverage News
16 Jan 2019 2:33 AM GMT
Ex विधायक बोले, भाजपाइयों को गिरा गिरा कर इतना पीटेंगे कि इनको ...
x

उत्तर प्रदेश में बसपा सुप्रीमों मायावती के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम के दौरान पूर्व बसपा विधायक विजय यादव ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने भाजपा को सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है हम भाजपा के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे, घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के कार्यकर्ता भाजपा वालों को सबक सिखाएंगे।


दरअसल, मुरादाबाद में मंगलवार को सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं ने मायावती और सपा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया। यहां अंबेडकर पार्क में जन्मदिन के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व बसपा विधायक विजय यादव ने विवादित बयान दे दिया। जनसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा, "इन बीजेपी वालों को तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे, घबराने की जरुरत नहीं है। आज इन्हें नानी याद आ गई होगी, मरी हुई नानी, कि सपा-बसपा एक हो गए।


पूर्व विधायक ने कहा कि देश में सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी भाजपा है। साथ ही कहा कि कांग्रेस ने चार गांधी दिए हैं। राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी और भाजपा ने देश को मोदी दिए है। नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा ने जो भी किया है उद्योगपतियों के लिए किया है, किसी गरीब के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया है।


पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को कहा कि सपा-बसपा को एक मंच पर देखकर भाजपा वाले सब बेहोश हो गए। बता दें कि विजय यादव मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र से एक बार चुनाव जीते थे। बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की थी कि दोनों दल लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़ेंगे। जिसके बाद कल मंगलवार को मायावती और सपा सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन के मौके पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया।

Next Story