मुरादाबाद

पुलिस के व्हाट्सप्प ग्रुप पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी!

Special Coverage News
29 Oct 2018 2:34 PM GMT
पुलिस के व्हाट्सप्प ग्रुप पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी!
x
सोशल मीडिया ग्रुप पर देश के प्रधानमंत्री मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिपणी के बाद से हड़कंप मचा हुआ है?

सागर रस्तोगी की रिपोर्ट :

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस द्वारा बनाये गए सोशल मीडिया ग्रुप पर देश के प्रधानमंत्री मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिपणी के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में एक क्षेत्रीय भाजपा पार्षद ने पोस्ट डालने वाले आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की हैं।

उत्तर प्रदेश मे पुलिस के मुखिया के निर्देश पर सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों द्वारा अपने जिलों के सभी थानों में सुविधा हेतु सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाये गए थे। जिनका उद्देश्य था कि क्षेत्र की जनता और पुलिस में सही सामंजस्य बन सके लेकिन पिछले कुछ दिनों से इन ग्रुपों में कुछ शरारती तत्वों द्वारा विवादित फोटो या कमेंट पोस्ट करके विवाद खड़े किए जा रहे हैं।

ताजा मामला उस समय सामने आया जब थाना नागफनी के सोशल मीडिया ग्रुप में देश के प्रधानमंत्री मोदी की तुलना फिल्मी खलनायक अमरीश पुरी से करते हुए कुछ आपत्तिजनक पोस्ट भी डाल दी गई और प्रधानमंत्री को गुंडा बताया गया जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इस पोस्ट के विरोध में आज भाजपा की क्षेत्रीय पार्षद रुचि चौधरी ने लिखित में शिकायत करते हुए पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की हैं कि ऐसे समाज विरोधी लोगो को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। जो देश के प्रधानमंत्री के विषय में सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करता हो वह समाज के लिए ठीक नही है इस पूरे मामले में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नही है।

Next Story