
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुरादाबाद
- /
- दो सगी बहनों के साथ...

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां चाचा-भतीजा रिश्तेदारी में आए हुए थे। यहीं की दो सगी बहनों के साथ दोनों छाछ-भतीजे का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों रात को अचानक कमरे से गायब होकर अपनी-अपनी प्रेमिका के साथ जाकर दूसरे कमरे में सो गए। रात के समय लड़कियों के पिता की आंख खुली तो चाचा-भतीजा गायब मिले। लड़की के पिता ने दोनों की खोजबीन शुरू की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खोजबीन के दौरान लड़कियों के पिता ने जो नजारा देखा उससे देखकर खून खौल गया और तुरंत दरवाजा बंद कर करके परिवार वालों को बुला लिया। चाचा-भतीजे दोनों सगी बहनों के साथ दूसरे कमरे में आपत्तिजनक हालत में सो रहे थे। परिवार वालों के आने के बाद दोनों चाचा-भतीजे को पकड़कर जमकर पीटा गया। इसके बाद दोनों को पंचायत के सामने पेश किया गया। पंचायत ने दोनों की शादी कराकर उन्हें लड़कियों को साथ ले जाने का आदेश सुना दिया।
बता दें कि मामला मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा क्षेत्र का है। अमरोहा जिले के थाना सैदनगली गांव निवासी चाचा भतीजे दोनों पाकबड़ा थाना क्षेत्र के भाड़ला गांव में दूर की रिश्तेदारी में आए हुए थे। बुधवार रात लगभग दो बजे के आस पास मजदूर की आंख खुली तो देखा कि दोनों चाचा भतीजे कमरे से गायब थे। दूसरे कमरों में देखा तो चाचा भतीजे मजदूर की दोनों बेटियों के साथ अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। चाचा भतीजे दोनों की जमकर पिटाई की गई।