Archived

रंगे हाथ पकड़ा, मनचले की लाइव पिटाई!

Special Coverage News
6 Oct 2017 6:57 AM GMT
रंगे हाथ पकड़ा, मनचले की लाइव पिटाई!
x
उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब एक मनचले को लडक़ी से छेड़छाड़ करते वक़्त पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने मनचले की जमकर पिटाई की।
मुरादाबाद के सिबिल लाइन्स थाना क्षेत्र में मनचले की जमकर धुनाई हुई है। कई दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा लिया। जिसके बाद लोगों ने जमकर हाथ साफ़ किया।
थाना सिविल लाइंस स्थित अशोक नगर में उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब एक मनचले को लडक़ी से छेड़छाड़ करते वक़्त पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने मनचले की जमकर पिटाई की। सभी ने मानवता को शर्मसार करते हुए मनचले की जमकर पिटाई की। शर्मसार कर देने वाला मामला ये मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
अशोक नगर निवासी एक छात्रा को कोचिंग से आते वक्त मनचला परेसान करता था। कई दिनों से लगातार छात्रा को प्रताड़ित कर रहा था जिसकी जानकारी परिजनों को पड़ गयी, देर शाम परिजनों ने रंगेहाथों मनचले को पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को मामले की सूचना 100 नम्बर पर चल करके दी। लेकिन जब तक पुलिस घटना स्थल तक पहुँची तब तक भीड़ जमकर मनचले की धुनाई कर चुकी थी जिस कारण मनचले के मुहु से खून भी निकलने लगा। कुछ देर बाद जब पुलिस मौके पर पहुची और आरोपी मनचले को लेकर थाना सिविल लाइंस ले गयी।
रिपोर्ट : सागर रस्तोगी
Next Story