
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुरादाबाद
- /
- मंत्री स्वामी प्रसाद...
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा बसपा गठबंधन और प्रियंका को लेकर कही यह बड़ी बात

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आज श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोजित कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं में पात्र लोगों को लाभान्वित किया। वहीँ आगामी लोकसभा चुनावों में सपा-बसपा गठबंधन को स्वार्थ के लिए गठजोड़ बताया और प्रियंका के राजनीति में उतरने पर कहा कि वे पहले से ही सक्रिय थीं, कोई चमत्कार नहीं कर पाई तो अब क्या कर पाएंगी।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन मोदी सरकार से डरकर बना गठबंधन है। इसमें मुद्दों और एजेंडे को लेकर कोई भी बातचीत नहीं है। न ही कोई साझा कार्यक्रम जारी किया। ये पिद्दी न पिद्दी की दुम का शोरबा की तरह है। वहीँ प्रियंका के सवाल पर कहा कि उन पर पद नहीं था, लेकिन वे पहले भी सक्रीय रहीं तो कुछ नहीं कर पाई। इसलिए अचानक कोई चमत्कार हो जाएगा मुश्किल है। कांग्रेस उन्हें लेकर मुंगेरी लाल के सपने देखना बंद करे।
इसके अलावा भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनन्दन की रिहाई पर मौर्य ने कहा कि ये हमारी बड़ी जीत है। इससे देश दुनिया में भारत की सरकार और सेना का मान बढ़ा है। वहीँ ममता बनर्जी के बालकोट हमले के सुबूत के सवाल पर कुछ नहीं कहा।
