
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुरादाबाद
- /
- किसान नेता समेत 8लोगो...
किसान नेता समेत 8लोगो पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी महिला उत्पीड़न के मामले रुकने का नाम नही ले रहे हैं ताजा मामला मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र से जुड़ा है यहां रहने वाली एक महिला ने भारतीय किसान यूनियन के नेता समेत 8 लोगो पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है ,महिला का आरोप है कि भाकियू नेता ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है,पीड़िता भाकियू महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष भी रही है।
दरअसल पीड़िता गलशहीद थाना क्षेत्र की रहने वाली है और पिछले 5 बर्षों से भाकियू में अपना दायित्व निभा रही हैपिछले 5 बर्षों से भाकियू में अपना दायित्व निभा रही है, महिला का आरोप है कि रणधीर उर्फ बबलू से उसकी मुलाकात 2 बर्ष पहले हुई थी जिसके बाद रणधीर ने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया और अपने साथ रखने की बात करने लगा,महिला ने बताया कि रणधीर ने उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी और भगा दिया।
एक दिन महिला घर पर अकेली थी तो रणधीर घर मे घुस गया ओर उसका व बच्चो के भरण पोषण की जिम्मेदारी लेने लगा,महिला के लाख मना करने के बाद भी आरोपी भाकियू नेता नही माना और तमंचे की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद महिला ने शिकायत करने की बात की तो उसने शादी करने का झांसा दिया और एक दिन रणधीर अपने दोस्तों के साथ घर आ धमका जिसके बाद सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, एसएसपी से शिकायत के बाद गलशहीद थाना पर कुल 8 लोगो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है।
