मुरादाबाद

साध्वी प्राची का बड़ा बयान- हिंदुस्तान की सारी मस्ज़िद तोड़कर मन्दिर बनने चाहिए, लव जिहाद की होती है पढ़ाई!

Arun Mishra
6 Nov 2020 3:14 PM GMT
साध्वी प्राची का बड़ा बयान- हिंदुस्तान की सारी मस्ज़िद तोड़कर मन्दिर बनने चाहिए, लव जिहाद की होती है पढ़ाई!
x
साध्वी प्राची ने देश मे बढ़ रही जनसख्या पर कानून बनाने की तरफदारी की है।

मुरादाबाद पहुँची फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए कुरान पर ही पाबन्दी लगाने की बात कही है, दरअसल वो पाकिस्तान में सिखों के गुरु नानक साहेब की जन्मस्थली से सिखों के हाथों से छिने जाने पर पुछे गए सवाल का जवाब दे रही थी।

वहीँ लव-जिहाद के मामलों में हो रही बढोत्तरी पर बोलते हुए कहा कि लव जिहाद हिंदुस्तान में एक सोची समझी साज़िश के तहत चल रहा हैं, लव जिहाद के लिए विदेशो से हो रही फंडिंग हो रही है।और मदरसों में लव जिहाद की तालीम दी जा रही है जिसमें हिन्दू धर्म की युवती को फंसाने के लिए पैसा निर्धारित किया गया है। ब्राह्मण समाज की लड़की के लिए 25 लाख मिलते है। और क्षत्रिय की लड़की के लिए 20 लाख ,वही वैश्य की लड़की के लिए 15 लाख रुपये ,और शुद्र की लड़की के लिए 10 लाख रुपया दिया जा रहा हैं। लव-जिहाद के खिलाफ बनने वाले कानून पर पूछे गए सवाल पर बोलते हुए, कहा कि लव जिहाद करने वाले को सरेआम चौराहे पर फांसी की सज़ा देने का कानून बनना चाहिए।

साध्वी प्राची ने देश मे बढ़ रही जनसख्या पर कानून बनाने की तरफदारी की है। जनसंख्या पर बोली साध्वी प्राची दो बच्चों का कानून बनना जरूरी है।

वहीँ रिपब्लिक भारत के एडिटर अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को साध्वी ने कहा कि सच को दबाया जा रहा हैं सच को दबाने का काम कांग्रेस की फ़ितरत में है और ये सब नेहरू की देन है। सच की आवाज़ को नही दबाया जा सकता?



सागर रस्तोगी की रिपोर्ट

Next Story