- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भाजपा को वोट देने पर...
भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला के बेटे बहू ने घर से निकाला
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत हुई है। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार का गठन हो चुका है लेकिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों से किसी पार्टी विशेष को देने की नाराजगी, मारपीट या घर से निकाले जाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। कुशीनगर में बीजेपी की जीत पर मिठाई बांटने पर बाबर अली नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या और बरेली में उजमा नाम की महिला को तलाक की धमकी के साथ घर से निकाले जाने के बाद अब रायबरेली से भी ऐसी ही एक खबर आई है। वहां यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे मयंकेश्वर शरण सिंह को वोट देने वाली मुस्लिम महिला को बेटे बहू ने मारने पीटने के बाद घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जांच की जा रही है।
मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव चेतरा बुजुर्ग का है। गांव की सैमुला पत्नी इशहाक को उसके बेटे नसीम और बहू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने मायके चेतरा बुजुर्ग में तीस साल से रह रही है। गांव के ही कृष्ण कुमार सिंह ने रहने के लिए जगह दी है। इसपर वह मकान बना कर अपना गुजारा कर रही थी। उसने बताया कि विधानसभा चुनाव में कृष्ण कुमार सिंह के कहने पर हमने कमल पर वोट दे दिया।
इस बात की जानकारी जब बेटे- बहू को लगी तो वह आग बबूला हो गए। आरोप है कि बेटे और बहू दोनों ने जम कर मारा पीटा, गालियां दी और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कहा कि बेटे ने कहा है कि जिसे वोट दिया है, उसी के पास जाकर रहो। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला वोट देने का नहीं है। एक जमीन को लेकर मां- बेटे के बीच विवाद है। दोनों को थाने बुलाकर समझाया बुझाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।