मुज्जफरनगर

मुज़फ्फरनगर से भागकर मेरठ के होटल मे रुके थे प्रेमी और प्रेमिका, सूचना पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो मिली दोनों की लाश

Shiv Kumar Mishra
5 Oct 2023 3:16 AM GMT
मुज़फ्फरनगर से भागकर मेरठ के होटल मे रुके थे प्रेमी और प्रेमिका, सूचना पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो मिली दोनों की लाश
x
होटल मैनेजर अनुज ने बताया पुलिस को बताया मुज़फ्फरनगर के रतनपुरी निवासी इक़बाल और साजिदा "दोपहर 12 बजे होटल आए थे।
मुजफ्फरनगर: मेरठ में मुज़फ्फरनगर से भागकर आये प्रेमी इक़बाल और प्रेमिका साजिदा के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। दोनों एक होटल में रुके थे। दोनों का शव बाथरूम में लटकता मिला है।

मुज़फरनगर पुलिस की मौजूदगी मे होटल स्टाफ ने कई बार दरवाजा खटखटाया। लेकिन, कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस पर स्टाफ ने लड़के को फोन किया। वो भी पिक नहीं हुआ। इसके बाद मास्टर-की से दरवाजा खोला, तो कमरे में कोई नहीं मिला। बाथरूम में जाकर देखा तो दोनों की लाश चुन्नी से लटकी थी।

क्या था मामला

होटल मैनेजर अनुज ने बताया पुलिस को बताया मुज़फ्फरनगर के रतनपुरी निवासी इक़बाल और साजिदा "दोपहर 12 बजे होटल आए थे। दोनों ने अपनी आईडी पर कमरा लिया था। लड़के के नाम से कमरा बुक किया। एक दिन के लिए उनकी कमरे की बुकिंग थी। कमरा नंबर-104 में दोनों ठहरे हुए थे।" शाम को करीब 4.30 बजे मुजफ्फरनगर रतनपुरी थाना पुलिस के साथ युवक, युवती के माता, पिता होटल आए। पुलिस ने बताया कि साजिदा और इकबाल आपके होटल में ठहरे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों मंगलवार से गायब हैं। दोनों भागकर मेरठ आए हैं। इनकी मोबाइल लोकेशन आपके होटल की है।

मैनेजर ने बताया, "परिजनों और पुलिस के कहने पर हम उन्हें कमरा नंबर 104 में ले गए। जहां काफी दरवाजा खटखटाने पर भी दोनों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मास्टर की से हमने दरवाजा खोला तो लड़का-लड़की कमरे में नहीं थे। बाथरूम चेक किया तो दोनों चौखट पर लटके हुए थे। बाथरूम की चौखट पर चुन्नी से लटककर फांसी लगाई थी।"

इसके बाद मेरठ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और परिजनों ने मिलकर शवों को फंदे से उतारा। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर आई। उसने यहां नमूने लिए हैं। दोनों शवों को पेास्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, होटल में हुए सुसाइड के बाद होटल को फिलहाल बंद कर दिया गया है। जो कुछ मेहमान ठहरे थे, उनसे रूम खाली करा लिए गए हैं।"..

गुमशुदगी दर्ज कराई थी परिवार ने ..

घरवालों ने मंगलवार को रतनपुरी थाना मुजफ्फरनगर में लड़का, लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी। इसके बाद से पुलिस दोनों को तलाश रही थी। आज पुलिस लड़का, लड़की की मोबाइल लोकेशन के आधार पर मेरठ जेपी होटल में पहुंची। पुलिस के साथ दोनों के परिजन भी थे। लेकिन यहां कुछ और ही नज़ारा मिला।

Next Story