मुज्जफरनगर

शोषण को बढ़ावा देती है हमारी खामोशीः मोनिका गर्ग

Special Coverage News
19 July 2019 7:27 PM IST
शोषण को बढ़ावा देती है हमारी खामोशीः मोनिका गर्ग
x
एम.जी. पब्लिक स्कूल में बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान पर कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बालक बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के अन्तर्गत एम.जी. पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूल की छात्राओं को महिला हेल्पलाइन और अन्य सुरक्षा उपायों के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उनको अपने आसपास भी महिलाओं को इसके लिए जागरुक करने और किसी भी अपराध या परेशानी में खामोश रहने के बजाये उसका मुकाबला करते हुए पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

शुक्रवार को सरकूलर रोड स्थित एम.जी. पब्लिक स्कूल में बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान के साथ ही स्कूल की 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक की छात्राएं और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान ने प्रदेश में चलाये जा रहे बालिका सुरक्षा अभियान की छात्राओं को जानकारी देते हुए उनको राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।



शिवांगी बालियान के द्वारा छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी विपरीत स्थिति में चुप्पी साधकर बैठने के बजाये उसका विरोध करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शासन द्वारा संचालित महिला हेल्प लाइन 1090, चाइल्डलाइन 1098, हेल्पलाइन 181 और डायल 100 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने चुप्पी तोड़ों-खुलकर बोलो, का नारा देते हुए छात्राओं से कहा कि जब भी कोई व्यक्ति आप को परेशान करे या असामाजिक कार्य के लिए तंग करे, उस समय आप महिला हेल्पलाइन 1090 के अलावा डायल 100 या स्थानीय थाने के नंबर पर भी बात कर अपनी शिकायत का दर्ज करा सकती हैं, इस शिकायत को आपकी सुरक्षा के लिए गोपनीय रखते हुए आरोपी के विरु( तत्काल कार्यवाही की जायेगी।



इसके साथ ही आपको तुरंत सहायता उपलब्ध होगी। पुलिस आप के सहयोग के साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि घर से विद्यालय आते-जाते समय अगर असामाजिक तत्व आपके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या बाधा उत्पन्न करता है, आपको असुरक्षा का भाव घेरता है तो आप इन हेल्पलाइन का सहारा ले सकती हैं, इसमें किसी भी प्रकार का संकोच नहीं किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से सुरक्षा सम्बंधी प्रश्नोत्तर भी किये गये, इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और महिला कल्याण अधिकारी के सवालों का दृढ़ता के साथ जवाब दिये।

स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान शासन प्रशासन की अच्छी पहल है। इसके जरिये छात्राओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया जा रहा है, इसके साथ ही उनको काफी महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आज शहरों में महिलाएं और बालिकाएं अपने अधिकारों को लेकर काफी सजग और सतर्क हैं, लेकिन ग्रामीण अंचलों में आज भी काफी कुछ करने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस से घबराने की जरूरत नहीं है, हम उनको मित्र मानकर अपने परेशानी में सहायता ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हम किसी भी अत्याचार या छेड़छाड़ के प्रति चुप्पी साधकर अपने शोषण को बढ़ावा देने का काम करते हैं। ऐसे मामलों में चुप रहने के बजाये आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने छात्राओं के साथ ही स्कूल की शिक्षिकाओं से अपने आसपासा भी महिला हेल्पलाइन आदि व्यवस्थाओं के बारे में जागरुकता के लिए कार्य करने पर बल दिया और सभी का आभार जताया।

Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story