मुज्जफरनगर

यूपी में ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्‍या

Shiv Kumar Mishra
28 Dec 2020 6:45 PM GMT
यूपी में ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्‍या
x

उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरगनर में ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। गोली मारने के बाद आरोपित पक्ष फरार हो गया। गांव में कई राउंड गोली चलने से अफरातफरी मच गई। वहीं गोली लगने से एक व्‍यक्ति भी घायल हो गया। इसे अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी ली। गांव में तनाव होने के कारण पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी में अजुर्न अपने परिवार के साथ रहते हैं। अर्जुन सदर ब्‍लाक के गांव बढ़ेड़ी व सिसौना में ग्राम विकास अधिकारी है। गांव खेड़ी दूधाधारी में वीडीओ की खाली प्‍लाट से होकर एक रास्‍ता जाता है। कई दिनों से गांव के बाहर जाने वाले इसी रास्‍ते को लेकर पूर्व प्रधान व अर्जुन में विवाद था। इस विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत हुई थी। इसका समाधान भी हो गया था। रविवार को पूर्व प्रधान और वीडिओ के बीच फिर से विवाद हो गया। इसे लेकर पूर्व प्रधान पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें गोली लगने से वीडीओ अर्जुन की मौत हो गई। इसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। इसका इलाज चल रहा है। दो दिन पहले ही पूर्व प्रधान का कार्यकाल समाप्‍त हुआ था।

पुलिस बल तैनात

गांव में इस घटना के बाद से तनाव बना हुआ है। दुसरे पक्ष के लोग आक्रोश में हैं, वहीं प्रधान पक्ष गांव से फरार है। पुलिस ने गांव में गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए हैं। घटना स्‍थल पर एसएसपी समेत थाना प्रभारी मौजूद हैं। लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम लगा दी गई है।

दारोगा लाइन हाजिर

एसएसपी ने इस घटना को लेकर दो लोगों पर सख्‍त कार्रवाई की है। लापरवाही करने पर एसएसपी अभिषेक यादव ने तितावी थानाप्रभारी कपिल देव और दारोगा कुमेर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

Next Story