नोएडा

मंत्री जय प्रताप सिंह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को दी जानकारी

Shiv Kumar Mishra
12 Jan 2020 2:53 PM GMT
मंत्री जय प्रताप सिंह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को दी जानकारी
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा।नागरिकता संशोधन कानून के विषय में फैलाये जा रहे भ्रम और दुष्प्रचार को लेकर प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने नोएडा के सैक्टर-43 स्थित स्टेलर पार्क में लोगों को सम्बोधित किया। यहा उन्हें सुनने वाले नागरिकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह के नेतृत्व में रविवार को स्थानीय सांसद डॉ0 महेश शर्मा,नोएडा विधायक पंकज सिंह,दादरी विधायक तेजपाल सिंह के साथ सेक्टर-43 स्थित स्टेलर पार्क से अट्टा तक डोर टू डोर संपर्क अभियान शुरू किया गया। इस दौरान लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।

संपर्क अभियान के दौरान प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने नोएडा के स्टेलर पार्क सेक्टर-43 में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में विरोधी पार्टियां नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही हैं। विरोधी पार्टियां लोगों को गुमराह कर रही हैं, लेकिन जनता उनके मंसूबों को कभी भी पूरा नहीं होने देगी।

स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह के अलावा सभी वक्ताओं ने लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में बताते हुए कहा कि राजनीतिक मकसद से कुछ दलों और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त कुछ लोगों द्वारा दुष्प्रचार कर आम लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा है।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सीएए के समर्थन में निकाली गई पदयात्रा की समाप्ति पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों ने इस कानून का विरोध कर साबित कर दिया है कि उसे देश की एकता-अखंडता और विकास से कोई सरोकार नहीं, बल्कि वो देश में अस्थिरता लाकर विकास की गति को बाधित करना चाहती है। इस मौके पर शहर के तकरीबन हर वर्गों का साथ मिला।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story