नोएडा

हरेंद्र प्रधान मर्डर केस में कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी के साथ 12 बदमाशों को उम्र कैद

Shiv Kumar Mishra
5 April 2021 12:47 PM GMT
हरेंद्र प्रधान मर्डर केस में कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी के साथ 12 बदमाशों को उम्र कैद
x

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा।आज एक लंबे इंतेजार के बाद ग्रेटर नोएडा के हरेंद्र प्रधान मर्डर केस में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी के साथ 12 बदमाशों को गौतमबुद्धनगर जिला एवं सत्र न्यायालय ने उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई। फिलहाल सुंदर भाटी अभी जेल में बंद है।

आपको बता दे कि पहली बार सुंदर भाटी को किसी मामले में सजा हुई है।अभी तक सुंदर भाटी के खौफ के कारण कोइ भी गवाह व पक्षकार गवाही देने में कामयाब नही हो पाये।लेकिन लंबे इंतेजार के बाद दनकौर क्षेत्र के दादूपुर गांव के पूर्व प्रधान हरेंद्र नागर हत्याकांड में सुंदर भाटी और उसके साथियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।बताते चले कि बीते कुछ साल पहले सुंदर भाटी के गिरोह का अच्छा खासा दबदबा कायम था।

उसके गिरोह में कई बदमाशों ने मिलकर गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, फरीदाबाद, दिल्ली सहित पश्चिमी यूपी में हत्या, लूट और रंगदारी के काम को और फैला दिया।पुलिस ने सुंदर भाटी के ऊपर 50 हजार का इनाम रखा था।जो बाद में बढ़कर एक लाख रुपये हो गया था। बताते चले कि 2014 में अपने कुछ साथियों के साथ सुंदर अपने गांव घंघोला में परिवार वालों से मिलने आया था।लेकिन गांव से निकलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

लेकिन उसका एक साथी 50 हजार रुपए का इनामी सिंगराज भाटी पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया था।तभी से सुंदर भाटी जेल में है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुंदर भाटी जेल में रहते हुए अपने गिरोह को चला रहा था। पहली बार सुंदर भाटी को किसी मामले में सजा हुई है।अभी तक सुंदर भाटी सभी मामलों में गवाहों और पक्षकारों पर दबाव बनाकर बरी होने में कामयाब हो रहा था।लेकिन अब उसे एक मर्डर केस में उम्र कैद की सजा मिली है।

Next Story