नोएडा

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार

Special Coverage News
5 March 2019 4:05 PM GMT
नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार
x
बदमाश के कब्जे से एक स्विफ्ट कार एक पिस्टल 32 बोर मय 2 जिन्दा व 3 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

नोएडा : उत्‍तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में मुठभेड़ के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नोएडा थाना फेस 2 व स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश शहजाद थाना पहासू जिला बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त जो कि थाना सैक्टर 24 पर पंजीकृत मुकदमे में धारा 394 भादवि में फरार चल रहा था, इसी अभियोग में अभियुक्त पर 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। उक्त बदमाश के कब्जे से एक स्विफ्ट कार न0ं डीएल 7सी सीएन 7373 बरामद हुई है, जो इस अभियुक्त के द्वारा 26.02.2019 को थाना आनन्द विहार नई दिल्ली क्षेत्र से लूटी गयी थी तथा एक पिस्टल 32 बोर मय 2 जिन्दा व 3 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

उक्त बदमाश पर गाजियाबाद/नोएडा व दिल्ली में एक दर्जन से भी अधिक अभियोग पंजीकृत है। उक्त बदमाश पर गाजियाबाद/नोएडा व दिल्ली में एक दर्जन से भी अधिक अभियोग पंजीकृत है। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

Next Story