नोएडा

बेसहारा वृद्ध महिला जो ना बोल सकती हैं और ना सुन सकती हैं फिर उसने इशारों में बताई ये बात

Shiv Kumar Mishra
6 Feb 2021 12:53 PM GMT
बेसहारा वृद्ध महिला जो ना बोल सकती हैं और ना सुन सकती हैं फिर उसने इशारों में बताई ये बात
x

एक बेसहारा वृद्ध महिला जो ना बोल सकती हैं और ना सुन सकती हैं। वह केवल इशारे से अपनी बात समझाने का प्रयास करती है। उनकी उम्र 70 वर्ष के ऊपर लगती है।बीच बीच में बाबू बाबू कहकर रोने लगती हैं। शुक्रवार को उन्होंने इशारे में कंधे व शरीर में दर्द बताया तो समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे व सपा नेता अर्जुन प्रजापति ने उन्हें सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में उनका एक्सरे कराया व खून की जांच कराई। डॉक्टर ने उनका बीपी जांचकर उनको खाने के लिए दवाइयां दीं। अब वह ठीक हैं लेकिन बार बार रो रही है।

राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 3 फरवरी को थ्रीव्हीलर वाले ने इन वृद्ध महिला को सेक्टर 31 निठारी गांव में एलिवेटेड रोड पिलर नम्बर 25 के पास छोड़ा था तब से उनका कुछ पता नहीं लग रहा है कि वह कहां से आई हैं और कहां जाना है और मूक बधिर होने के कारण और दिक्कत आ रही है। उनको सेक्टर 34 स्थित नारी निकेतन में भर्ती कराने का प्रयास भी किया गया। लेकिन उन्होंने कहा कि यहां पर केवल दिमागी रूप से कमजोर लोगों को ही भर्ती किया जाता है। लोग सह्योग कर रहे हैं। खाना दे रहे हैं और पहनने के लिए कपड़े भी दिए। मैं सभी से यही अपील करना चाहता हूँ कि कोई अगर इन वृद्ध माता जी को पहचानता हो तो उनके गंतव्य तक पहुंचाने में हमारी मदद करें। तब तक हम लोग उनकी देखभाल रखेंगे और उन्हें कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नर सेवा ही नारायण सेवा है।वृद्ध माता जी अपनों से मिलने के लिए परेशान दिख रही हैं लेकिन कोई उनकी बात को सही रूप से समझ नहीं पा रहा है।

Next Story