नोएडा

नोएडा में हुआ आम आदमी पार्टी की जन अधिकार रैली का समापन

Special Coverage News
9 Sep 2018 10:32 AM GMT
नोएडा में हुआ आम आदमी पार्टी की जन अधिकार रैली का समापन
x

धीरेंद्र अवाना

नोएडा।सेक्टर-46 में आम आदमी पार्टी की जन अधिकार रैली का आयोजन हुआ। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के चार राज्य बनाए जाने की मांग की।उन्होने ऐलान किया कि उनकी पार्टी इस मुद्दे प्रदेश में संघर्ष करेगी।केजरीवाल ने कहा कि काग्रेसं व बीजेपी दोनो की पार्टी घोटालेबाज है।वही

पूर्व कैन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आग्रह किया।इससे लिए उन्होने जनता से भी राय मागीं सभी ने हामी भर कर उनकी बात का सर्मथन किया।कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा ने कहा कि कुछ नेता झूठ बोलने की राजनीति करते है।उन्होने कहा कि देश की राजनीति बदल रही है।लेकिन भारत की जनता सब जानती है, वह झूठ बोलने वालों को जल्द जवाब देगी। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं मन की बात नहीं, दिल की बात करता हूं। मैं भाजपा में रहकर भी जनहित की बात करता हूं। अच्छे दिनों का ठेका फेल हो गया है। युवा अच्छा काम करने वालों का आकलन करके ही राजनीतिक दलों को मौका देंगे। जनता की बात करना और सच बोलना अगर बगावत है तो मैं बागी हूं। नोट बंदी के कारण कालाधन तो वापस नहीं आया बल्कि उनके मित्रों के पास चला गया।वही संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं लेकिन प्रधानमंत्री बताएं कि देश मे कितने क्लीनिक खोले गए हैं। इसके साथ ही जनता को यह भी बताएं कि 540 करोड़ का लड़ाकू विमान 1600 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा।पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, रुपया डालर के मुकाबले नीचे गिर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री बेरोजगारों से पकौड़ा बेचने की बात करते हैं।

दूसरी तरह एक महिला ने कार्यकम में हंगामा कर नेताओं की सास फूला दी। लता मल्होत्रा नामक इस महिला ने खुद को पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर रैली से निकालने का आरोप लगाया।महिला का कहना था कि केजरीवाल सरकार शनिवार को दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए पांच लाख पौधे लगा रही है। ऐसे में वह भी एक हजार रुपये खर्च करके 32 पौधे लेकर आई थीं। उन्होंने ये पौधे संजय सिंह को देकर सभा में वितरण करने को कहा। लेकिन संजय सिंह के द्वारा पौधे वितरण न कराये जाने से नाराज महिला ने वहां पर जमकर हंगामा काटा। महिला का कहना था कि वो आप पार्टी की एक ईमानदार कार्यकर्ता है लेकिन पार्टी को ईमानदार कार्यकर्ता की जरा सी भी परवाह नही। महिला के पार्टी को भ्रष्ट बताते हुये कहा कि इनके कार्यकर्ता तो छोड़ो, नेता तक दु‌र्व्यवहार करते हैं। पार्टी में तानाशाही का माहौल है। इसी वजह से इन्होंने योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी से निकाला। उन्होंने इस दौरान बदसुलूकी का भी आरोप लगाया और एफआइआर कराने की बात भी कही। वहीं, महिला के फोटो खींचने पर आप कार्यकर्ताओं ने मिडिया कर्मीयों के साथ बदसुलूकी की।

Next Story