
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- Noida News : यमुना...
Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, पाँच लोगों की दर्दनाक मौत

Accident on Yamuna Expressway Noida: नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे ( Accident on Yamuna Expressway, Noida)पर एक हादसा हुआ है। इस हादसे में पाँच लोगों की मौके पर मौत हो गई। सभी मृतक महाराष्ट्र के रहने वाले बताए गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक करीब सुबह 5 बजे थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाते समय एक ट्रक(डम्फर) में पीछे से एक गाड़ी टकरा गई। गाड़ी में 7 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है तथा 2 लोगों का कैलाश अस्पताल, जेवर में उपचार चल रहा है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर क्षेत्र में पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक महाराष्ट्र के रहने वाले थे। मृतकों मे चार महिलायें और एक पुरुष बताए गए।
पहले भी हुए हादसे
अभी पिछली 7 तारीख को यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए थे। मृतकों में महिला और बच्चे भी शामिल थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. कार से ये सभी लोग किसी शादी समारोह से वापस आ रहे थे और यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन ने या तो कार को सामने से टक्कर मारी है या फिर कार आगे चल रहे किसी वाहन से कार की भिड़ंत हो गई है। हादसा नौहझील क्षेत्र में हुआ था।