नोएडा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी

Shiv Kumar Mishra
8 Dec 2022 1:30 PM GMT
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी
x

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा।आज नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में बिशनपुरा स्थित नोएडा महानगर कांग्रेस कार्याल पर हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस की जीत पर मिठाई व लड्डू बाटकर जश्न मनाया।

इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए समस्त हिमाचलवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ साथ उन्हें साधुवाद देते है जिन्होंने ना सिर्फ़ बीजेपी का घमंड तोड़ा है बल्कि ये बता दिया है की सिर्फ़ जुमलेबाज़ी से सरकार नहीं बनेगी और ना ही छूटे वादो में जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। जो विकास और भाईचारे की बात करेगा वोही सरकार बनायेगा।

यह जीत साबित करती है की अब जनता ने मन बना लिया है की अब भाजपा की किसान विरोधी,मज़दूर विरोधी,ग़रीब विरोधी,जन विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ वोट करती है उसी का नतीजा है कि आज भाजपा की बुरी तरह हार हुई है जिसका श्रेय माननीय प्रियंका गांधी जी के नेतृव में हर एक कांग्रेसी नेता वि कार्यकर्ता को जाता है और सबसे ज़्यादा हिमाचल की जनता को जाता है जिनकी अच्छे निर्णय से ये रिज़ल्ट आया है।हिमाचल की जनता ने इतिहास रच कर आज ये सन्देश साफ़ दे दिया है कि हिमाचल को विकास के पथ पर कांग्रेस ही ले कर जाएगी।

यह जीत हिमाचल के विश्वास की है।इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,पीसीसी सदस्य फिरे सिंह नागर,पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी,महासचिव जितेन्द्र चौधरी,सचिन तंवर,सन्नी तंवर,ऊधम नागर,अजब सिंह तंवर,विकास सिंह,पवन यादव,आदर्श वर्मा,निशांत नागर,अवनिष तंवर,मनोज कुमार,संतोष तिवारी,आदि कार्यकर्ता मौज़ूद रहे।

Next Story