नोएडा

नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति की पुष्टि हुई, फ्रांस की यात्रा करके आया था व्यक्ति

Sujeet Kumar Gupta
13 March 2020 7:54 AM GMT
नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति की पुष्टि हुई, फ्रांस की यात्रा करके आया था व्यक्ति
x
कि वह युवक नोएडा फेस 2 स्थित एक कंपनी में कार्य करता है।कुछ समय पूर्व वह युवक फ्रांस और चीन की यात्रा करने गया था।भारत आने के बाद वह कंपनी के कर्मचारियों से भी मिला है।उक्त कंपनी में 700 कर्मचारी काम करते हैं।

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा।नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति की पुष्टि हुई है।इससे पहले गाईड़ का कार्य करने वाले व्यक्ति की ट्वी थी पुष्टि।जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नोएडा में एक निजी कंपनी का कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।जो दिल्ली का रहने वाला है।वह हाल ही में चीन और फ्रांस की यात्रा करके लौटा है।चीन और फ्रांस से लौटे उस शख्स का इलाज दिल्ली में चल रहा है।

आपको बता दे कि वह युवक नोएडा फेस 2 स्थित एक कंपनी में कार्य करता है।कुछ समय पूर्व वह युवक फ्रांस और चीन की यात्रा करने गया था।भारत आने के बाद वह कंपनी के कर्मचारियों से भी मिला है।उक्त कंपनी में 700 कर्मचारी काम करते हैं। फिलहाल कर्मचारियों को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निगरानी में रखा गया है।आज दुनिया के तकरीबन सभी देशों में कोरोना वाइरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर नेपाल ने शुक्रवार को माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए अनुमति को रद कर दिया। इससे पहले गुरुवार को चीन ने इस पर रोक लगा दी थी।

संस्कृति पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री योगेश भट्टराई ने बताया है कि नेपाल ने देश के सभी पहाड़ों पर चढ़ाई पर रोक लगाने के साथ-साथ पर्यटक वीजा जारी करना बंद कर दिया है।ईरान ने कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 75 और लोगों की मौत की जानकारी दी। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इससे देश में 429 लोगों की मौत हो गई है। वहीं यहां 1,075 नए मामले सामने आए हैं। 10,075 लोग अभी तक इससे संक्रमित हो गए हैं। मिडिल ईस्ट में सबसे ज्यादा मामले ईरान में ही सामने आए हैं।

Next Story