
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- नोएडा में किसान नेता...
नोएडा में किसान नेता की पुलिस अधिकारी से तीखी झड़प, नेता ने अफसर से कहा क्या आग लगवा कर जाओगे, देखिए पूरा वीडियो

उत्तर प्रदेश की आद्योगिक नगरी नोएडा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले बुधवार को सैकड़ों किसान कार्यकता ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ियों में भरकार सेक्टर-33 स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान किसानों ने परिवहन कार्यालय के खिलाफ महापंचायत का आयोजन किया। इस दौरान किसानों की पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकी-झोंक हुई। इस तीखी नोकझोंक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। नोएडा एआरटीओ का कार्यालय थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में है।
भारतीय किसान यूनियन के नेता पवन खटाना ने एसीपी द्वितीय सुशील गंगा प्रसाद को हड़काते हुए कहा कि वह उनके सामने से हट जाएं उनका व्यवहार गौतमबुद्ध नगर में आग लगाकर जाएगा। बहुत ऐसे अधिकारी आए हैं। तुम्हें क्या हमसे ज्यादा कानून की जानकारी है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वायरल वीडियो
एसीपी सुशील गंगा प्रसाद से नोकझोंक के बाद कार्यकर्ता एआरटीओ कार्यालय के सामने मुख्य सडक़ पर धरने पर बैठ गए और प्रशासन और आरटीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना के बाद डीसीपी हरीश चंद्र के पहुंचने के बाद मामला ठंडा हुआ। इससे पहले भी सेक्टर-5 के हरौला बरात घर में पुलिस अफसरों और किसानों के बीच नोकझोंक का मामला सामने आ चुका है।
किसानों का आरोप है कि उनको बिना वजह परेशान किया जा रहा है। परिवहन विभाग के अफसर सड़कों पर खड़े रहते हैं। किसानों के ट्रैक्टरों को रोककर सीज कर देते हैं। किसान खेतीबाड़ी के काम में ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करते हैं। एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी इन्हें कमर्शियल एक्टिविटी में बताकर सीज कर रहे हैं।
किसानों ने कहा कि यह पूरी तरह किसानों के साथ अन्याय है। जब तक किसानों पर अत्याचार करने वाले अफसरों और कर्मचारियों का कार्यवाही नहीं की जाएगी, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। किसानों का दावा है कि विभाग के अफसरों पैसे लेते हुए कई वीडियो उनके पास उपलब्ध हैं।