नोएडा

कैंटर चालक की मौत परिजनों का आरोप टोल बूथ पर कार्य करने बाउंसरों ने मारा

Special Coverage News
12 Aug 2019 6:00 AM GMT
कैंटर चालक की मौत परिजनों का आरोप टोल बूथ पर कार्य करने बाउंसरों ने मारा
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। नोएडा दिल्ली बोर्डर स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह कैंटर चालक का शव बरामद हुआ है। नोएडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कैंटर चालक विमल तिवारी शुक्रवार देर रात नोएडा से दिल्ली माल लेकर जा रहा था। जहां उसकी टोल वसूलने वाले बाउंसरों के साथ उसका विवाद हो गया था।

आपको बता दे कि मृतक विमल तिवारी का शव घटना के करीब 6 घंटे बाद टोल बूथ से कुछ दूर यमुना पल पर बरामद हुआ। मृतक के परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की रात विमल नोएडा से कैंटर लेकर दिल्ली जा रहा था। कालिंदी कुंज के पास टोल टैक्स के लिए बाउंसरों ने उसे रोका वहा टोल वसूलने वाले ने उसके साथ हाथापाई की।

उसी दौरान बिना टैक्स दिये दिल्ली में घुसने के आरोप में बाउंसरों ने उसके कैंटर को जब्त करके उससे 14,500 रुपये जुर्माना मांगा जिसको देने में चालक ने असमर्थता जताई। मालिक से बात करवाने पर कैंटर को छोड़ दिया। लेकिन उन्होनें बदले की भावना से उसके भाई की मारपीट करके मार डाला।

वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट में मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। आशंका है कि आरोपियों ने हत्या करने के मकसद से ही मृतक के साथ मारपीट की हो। नोएडा व दिल्ली पुलिस मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सके।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story