- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- पुलिस चौकी के बाहर नशे...
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-113 में पुलिस चौकी के सामने गाड़ी के बोनट पर चढ़कर हरियाणवी गाने 'हट जा ताऊ' पर डांस करने वाले नशे में धुत पांच रईसजादों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इन रईसजादों का वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए वीडियो ट्वीट करके नशा करके हंगामा मचाने वाले असामाजिक तत्वों को चेतावनी भी दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोरखा पुलिस चौकी के सामने नशे में धुत कार सवारों का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ये युवक नशे में धुत होकर चौकी के सामने डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगा तो पुलिस ने मामले की जांच की। बाद में पुलिस ने अमृत, अजीत, मयंक, गौरव और सुनील नाम के पांच रईसजादों को इस मामले में गिरफ्तार कर उनकी कार को सीज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बकायदा इनका वीडियो के साथ अपनी कार्रवाई की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए नशा करके उधम मचाने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है।
इस ट्वीट में यूपी पुलिस ने लिखा- 'नशे में धुत, गाड़ी पर चढ़ कर हंगामा, होगी जेल,तैयार रखना वकालतनामा।' पुलिस ने वीडियो में कोट लिखा- 'सीधे मिली थाने में वाइल्ड कार्ड एंट्री नशा हुआ हिरन, दुनिया करे कमेंट्री'। ऐसे कई अन्य हिदायतें पुलिस ने वीडियो ट्वीट के जरिए दी हैं।
वीडियो में दिख गया था गाड़ी का नंबर
नोएडा पुलिस के एक्शन में इन पांच रईसजादों की गिरफ्तारी वीडियो के जरिए ही संभव हो पाई। वीडियो में सफेद और काले रंग की कारें दिख रही थीं। इनमें पुलिस को काले रंग की कार का नंबर दिख गया था जबकि सफेद रंग की कार का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा था। कार के नंबर का पता चलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और सभी को गिरफ्तार कर लिया।