नोएडा

Noida News: स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग,दो की मौत एक गंभीर

Shiv Kumar Mishra
23 Aug 2023 5:29 PM GMT
Noida News: स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग,दो की मौत एक गंभीर
x
जहां दो कर्मचारियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तथा तीसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। नोएडा के थाना फेज-दो क्षेत्र में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब यहा पर स्थित स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में दर्दनाक हादसा हो गया।कंपनी में अचानक प्रेशर पाइप फटने से तीन कर्मचारी घायल हो गए।जिनमें से दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आसपास की कंपनियों में भी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि थाना फेस -2 क्षेत्र में स्थित सी-41 सेक्टर 81 में कंपनी में स्पेयर पार्ट्स बनाने का काम किया जा रहा है, तभी अचानक प्रेशर पाइप फट गया, जिससे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फैक्ट्री कर्मियों ने तीनों कर्मचारियों को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो कर्मचारियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तथा तीसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

डीसीपी सेंट्रल सुनीति ने बताया कि मृतकों की पहचान एटा के मनोज कुमार (45 वर्ष) और धूम मानिकपुर के ईश्वर चंद्र शर्मा (60 वर्ष) के रूप में हुई है, वहीं बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी राजवीर सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस टीम घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। अगर फैक्ट्री की तरफ से कोई लापरवाही पाई जाएगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story