नोएडा

नोएडा में निकाली गयी भव्य संकीर्तन यात्रा

Shiv Kumar Mishra
7 Jan 2020 2:03 PM GMT
नोएडा में निकाली गयी भव्य संकीर्तन यात्रा
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा।श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ नोएडा के द्वारा एक विशाल वाहन यात्रा का आयोजन हुया।इस यात्रा का आयोजन पवित्र संत आशाराम बापू द्वारा प्रेरित तुलसी पूजन दिवस और पवित्र गीता जयंती दिवस के रूप में एक विशाल वाहन यात्रा के रूप में हुआ।यात्रा का प्रारंभ आरती एवं तुलसी पुजन से किया गया।यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में शांति,सौहार्द एंव सहिष्णुता का वातावरण बनाये रखना तथा भावी पीढ़ी को अपनी भारतीय सनातन संस्कृत्ति से जोड़ना।उसके बाद आसाराम बापू के साधकों के द्वारा अपने गुरु की भव्य संकीर्तन यात्रा निकाली गई।जिसमें बड़ी संख्या में आसाराम बापू के साधकों ने ससंग व भजनों का आनंद लिए।

यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया।यह यात्रा सेक्टर 12-22 नोएडा क्रॉसिंग से शुरू हुई और सेक्टर-22,55,56,12,10,15,18 27, 30, नोएडा सिटी सेंटर, 52,53 और अंत में "भारत माता की जय " के जयघोष से सभी भक्तजनों ने किया। यात्रा की पूर्णाहुति " सबका मंगल सबका भला '' की कामना करते हुए आरती एवं मंत्रोचारण के साथ स्पाइस मॉल नोएडा में समाप्त हुई।आपको बता दे कि प्रति वर्ष नोएडा में इस तरह से विशाल वाहन यात्रा का आयोजन होता है।जिसका उद्देश्य लोगों की जीवनशैली को सुखमय बनाने के लिए एवं सकारात्मक ऊर्जा संजोने के लिए किया जाता है।शालिनी कक्कर ने बताया कि इस यात्रा को निकालने का एक संदेश हम नोएडा वासियों को पहुंचाना चाहते हैं कि सभी हिंदू धर्म के लोग अपनी भारतीय संस्कृति से जुड़े रहे और तुलसी पूजन एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है तुलसी को घर में लगाने से बीमारियां कट जाती है।

शालिनी कक्कर ने बताया कि हम जन जागरण को यही संदेश देना चाहते हैं कि वह भारतीय संस्कृति से जुड़े सनातन धर्म हमेशा सर्वोपरि रहा है सभी अपनी संस्कृति को पहचाने इस जन जागरण को संदेश देने के लिए ही इस वाहन यात्रा का आयोजन किया गया है।परमात्मा शरण जी, अशोक गेरा, पवन शर्मा, सुमीत कक्कड़,कपिल मारवाह , अजय चौहान, गौतम जयसवाल, सोनू भाई, मनीषा बहन,शालिनी कक्कड़, रेखा बहन, कानोड़िया, सुरेश अग्रवाल,सुरेंद्र शर्मा, शशि लूथरा जी, सुभाष भारद्वाज,छाबड़ा जी,बृजेश गुप्ता,अशोक शर्मा ,कालूराम,अश्विनी शर्मा, महेंद्र सिंह,कश्मीरी लाल, अलका,सतीश रावल।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story