नोएडा

ग्रेटर नोएडा में बोले पीएम मोदी, 'हमारा सपना है वन वर्ल्ड, वन सन और वन ग्रिड'

Special Coverage News
9 March 2019 8:28 AM GMT
ग्रेटर नोएडा में बोले पीएम मोदी, हमारा सपना है वन वर्ल्ड, वन सन और वन ग्रिड
x
मोदी ने यहां दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन किया और मेट्रो के विस्तार का भी उद्घाटन किया।

ग्रेटर नोएडा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने यहां दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन किया। उन्होंने संस्थान परिसर में पं. दीनदयाल की मूर्ति का भी अनावरण किया। मोदी ने मेट्रो के विस्तार का भी उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने बुलंदशहर में खुर्जा के नजदीक स्थापित होने वाले थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखी। बिहार के बक्सर में स्थापित होने वाले 1320 मेगावॉट क्षमता के थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रेटर नोएडा से ही किया।

LIVE UPDATE -

- उरी के बाद हमसे सबूत मांग रहे थे। पुलवामा हमला हुआ तो भारत के वीरों ने जो काम किया ऐसा काम दशकों तक नहीं हुआ। हमारे वीरों ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा है: प्रधानमंत्री मोदी

- खबरें तो ये भी हैं कि उस समय भी हमारी वायुसेना ने कहा था कि हमें खुली छूट दीजिए। लेकिन हमारे सुरक्षाबलों को छूट नहीं दी गई। उनके हाथ-पैर बांध कर कहा गया कि आतंक का मुकाबला करिए। क्या ऐसे देश की सुरक्षा होती है, क्या देश के दुश्मन के साथ ऐसी नरमी दिखनी चाहिए: पीएम मोदी

- 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने आतंकी हमला किया था। सारे सबूत पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं की तरफ जा रहे थे। लेकिन भारत ने क्या किया, पाकिस्तान को कैसे जवाब दिया: पीएम मोदी

- हमारी सरकार में लेने-देने वाली संस्कृति पर पूरी सख्ती के साथ निपटा जा रहा है और योजनाओं को संपूर्णता के साथ, सामान्य मानव के हित में बनाया जा रहा है। इसी कारण हर भ्रष्ट को मोदी से कष्ट है और वो आज इस चौकीदार को गाली देने के कॉम्पटीशन में जुटे हैं: पीएम मोदी

- हमारे गौरवशाली देश के इतिहास में, जिसने सैकड़ों साल तक गुलामी का कालखंड देखा, हमारी प्रचीन विरासत को नष्ट होते देखा है। इसके अध्ययन में आर्कियोलॉजी का बहुत महत्व है। काशी विश्वनाथ में भोले बाबा के 40 से ज्यादा मंदिरों को लोग दबोच के बैठे थे। अब इन मंदिरों को सहेजा जा रहा है: पीएम मोदी

- अब दुनिया भर के रिसर्च स्कॉलर, स्टूडेंट यहां पर आधुनिक सुविधाओं के साथ भारत की समृद्ध विरासत, हमारे अध्यात्म, हमारे मंदिरों, हमारे ग्रंथों, हमारे शिल्प, हमारी कला, हर पहलू का विस्तार से अध्ययन कर पाएंगे: पीएम मोदी

- आपको कितने ही उदाहरण मिल जाएंगे जब पहले की सरकारों ने अपने रागदरबारी को ईनाम देने के लिए आर्कियोलॉजी के हिसाब से महत्वपूर्ण इमारतों के बगल में अपने बंगले बनाने की इजाजत दे दी। दिल्ली में ही ऐसे कितने मामले हैं। मीडिया के साथी थोड़ी छानबीन करें, तो सारा सच सामने आ जाएगा: पीएम मोदी

- नोएडा में आज एक और महत्वपूर्ण काम हुआ है। देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, हमारी सभ्यता से जुड़े अहम स्थान दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियॉलॉजी का एक भव्य कैंपस यहां बनकर तैयार हुआ है। 25 एकड़ में फैला ये परिसर भारत के गौरवशाली अतीत के अनुकूल है: पीएम मोदी

- अब तक देश भर में लगभग 150 करोड़ एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं और इससे लोगों के बिजली बिलों में भी बचत हो रही है: प्रधानमंत्री मोदी

- हम भी अगर पुरानी रफ्तार से चलते तो इतनी ज्यादा क्षमता जोड़ने में दशकों लग जाते। लेकिन नया भारत अब नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है: पीएम मोदी

18 हजार से ज्यादा ऐसे गांव जहां आजादी के इतने सालों बाद भी बिजली नहीं पहुंची थी, उन्हें हमारी सरकार ने बिजली से जोड़ा: प्रधानमंत्री मोदी

- 1950-2014 तक लगभग 2.5 लाख मेगावाट की क्षमता विकसित की गई थी। लेकिन इन पांच साल में एक लाख मेगावाट से अधिक क्षमता तैयार की गई है: प्रधानमंत्री मोदी

- हमारा सपना है वन वर्ल्ड, वन सन और वन ग्रिड: प्रधानमंत्री मोदी

- जिस कोयले के आवंटन में देश में करोड़ों का घोटाला हुआ था, उसी कोयले की नीलामी के लिए हमारी सरकार ने देश को एक पारदर्शी और आधुनिक व्यवस्था दी। भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करते समय हमने 2022 तक 175 गीगावॉट क्लीन एनर्जी के उत्पादन क्षमता जोड़ने का लक्ष्य भी रखा: पीएम मोदी

- हमने चार चीजों पर फोकस किया, चार अलग-अलग स्तरों पर काम किया - प्रोडक्शन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रिब्यूशन, कनेक्शन: पीएम मोदी

- देश के पावर सेक्टर को सुधारने के लिए इसलिए हमारी सरकार ने नई अप्रोच के साथ, नई नीतियों के साथ काम किया: प्रधानमंत्री मोदी

- पहले की सरकारों के इसी रवैये ने देश के पावर सेक्टर को खस्ताहाल कर दिया था। देश के लोग वो दिन नहीं भूल सकते, जब टीवी चैनलों पर ब्रेकिंग न्यूज चला करती थी कि पावर प्लांट्स में एक दिन-दो दिन का ही कोयला बचा है: प्रधानमंत्री मोदी

- कल कानपुर में पनकी पावर प्रॉजेक्ट के विस्तार का काम आरंभ हुआ है।आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि पनकी प्रोजेक्ट में 40-40, 50-50 साल पुरानी हो चुकी मशीनों से ही काम लिया जा रहा था। नतीजा ये था कि जो बिजली वहां बन भी रही थी, उसकी कीमत 10 रुपए प्रति यूनिट आ रही थी: पीएम मोदी

- हमारी सरकार 21वीं सदी में देश की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान रखते हुए अनेक क्षेत्रों में काम कर रही है। पहले की सरकारों ने पावर सेक्टर और देश की ऊर्जा जरूरतों को नजरअंदाज किया था: प्रधानमंत्री मोदी

- आज दो और बड़े पावर प्लांट्स का शिलान्यास यहां से किया गया है। एक प्लांट यूपी के ही बुलंदशहर के खुर्जा में लग रहा है और दूसरा बिहार के बक्सर में: प्रधानमंत्री मोदी

- जेवर एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक स्वर्णिम अवसर लेकर आएगा। अब अगले कुछ हफ्तों में उड़ान योजना के तहत जल्द बरेली से भी उड़ानें शुरू हो जाएंगी। 'उड़े देश का आम नागरिक' इस लक्ष्य के साथ अब तक 120 रूटों को शुरू किया जा चुका है: पीएम मोदी

- यहां की कनेक्टिविटी को और सुधारने के लिए जेवर में देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने जा रहा है। इससे जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है: पीएम मोदी

- 2014 से पहले मोबाइल फोन बनाने वाली सिर्फ 2 फैक्ट्रियां थी। आज करीब सवा सौ फैक्ट्रियां देश में मोबाइल बना रही हैं। इसमें से बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां नोएडा में हैं: पीएम मोदी

- अगले कुछ हफ्तों में उड़ान योजना के तहत बरेली से भी उड़ानें शुरू हो जाएंगी: पीएम मोदी

Next Story