नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिसकर्मियों की बढ़ी संख्या,110 की जगह अब होंगें 350

Shiv Kumar Mishra
14 Jan 2020 9:33 AM GMT
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिसकर्मियों की बढ़ी संख्या,110 की जगह अब होंगें 350
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा।गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम शुरू होने के साथ ही बदलाव नजर आने लगे हैं।सोमवार की देर शाम गौतमबुद्ध नगर के पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ग्रेटर नोएडा पुलिस मुख्यालय पहुंचे और दोनों पुलिस अधीक्षकों के साथ बातचीत की।

इसी के चलते मंगलवार की सुबह एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाकर खुद सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया है। आपको बताते चले कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिसकर्मियों की संख्या 110 से बढ़ा कर 350 कर दी है। जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में काफी हद तक मदद मिलेगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक और नया थाना स्थापित किया जाएगा इस पर पहले ही उच्च

अधिकारियों की मोहर लग चुकी है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार गौर सिटी समेत कुछ हाउसिंग सोसायटी के आसपास पुलिस चौकी भी बनाई जाएंगी। कमिश्नर आलोक सिंह सबसे पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुरक्षा इंतजामों और पुलिस से जुड़े संसाधनों पर काम शुरू करेंगे।

कमिश्नर आलोक सिंह के गौतमबुद्ध नगर पहुंचते ही पुलिस सड़कीं पर उतरी है। एसपी देहात ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। गौरव चंदेल हत्याकांड के बाद रेजिडेंट्स में भरोसा कायम करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसी कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है ।


Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story