नोएडा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)से जितेन्द्र सिंह होंगें गौतमबुद्ध नगर सीट से उम्मीदवार

Special Coverage News
24 March 2019 1:56 PM GMT
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)से जितेन्द्र सिंह होंगें गौतमबुद्ध नगर सीट से उम्मीदवार
x

नोएडा।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) ने गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट से जितेन्द्र कसाना को बनाया अपना उम्मीदवार। पार्टी ने घोषित उम्मीदवार मो०जावेद का टिकट काट कर जितेन्द्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया। प्रत्याशी कल अपने समर्थकों के साथ भरेगें पर्चा।


आप को बता दे कि जितेन्द्र सिंह कसाना इस संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय किसान नेता बिहारी सिंह के सुपुत्र है। जितेन्द्र सिंह करीब 20 सालों से राजनीति से जुड़े हुये है। इससे पूर्व वो राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष रह चुके है। इन्होने दिल्ली के दयाल सिंह कालेज से स्नातक की है। जितेन्द्र सिंह बताते है कि मेरे राजनैतिक इतिहास को देख शिवपालजी ने बुला कर टिकट दिया।


आगे बताते है कि मै किसान का बेटा हूँ इसलिए यहा की जनता का दर्द मै समझ सकता हूँ। बीजेपी के सासंद ने लोगों को छला है। आज जिले का किसान,गरीब व युवा तीनों की परेशान है। किसानों से उनकी जमीन औने पौने दाम देकर लूटा जाता है। गरीब को ओर गरीब बना कर लूटा जाता है। युवा को नौकरी से वंचित करके लूटा जाता है। मेरी लड़ाई इन्ही मुददों को लेकर है।


मेरी सीधी लड़ाई भाजपा के साथ है। कांग्रेस का प्रत्याशी बाहरी है जिसका विरोध खुद पार्टी के कार्यकर्ता ही कर रहे है। दूसरी तरह बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी का गरीबों का पैसा लूटने वाले से क्या रिश्ता है सब जानते है।

Next Story