नोएडा

नोएडा में जेपी नड्डा ने किया सेवा सप्ताह का शुभारंभ

Shiv Kumar Mishra
15 Sep 2020 12:43 PM GMT
नोएडा में जेपी नड्डा ने किया सेवा सप्ताह का शुभारंभ
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस आगामी 17 सितंबर को मनाया जायेगा।जिसको लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है।जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पार्टी द्वारा देशभर में पूरे सप्ताह को सेवा सप्ताह में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में आज बिजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा नोएडा में सेवा सप्ताह का श्री गणेश किया गया। जहा राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर के भव्य स्वागत किया गया।

आपको बता दे कि सोमवार की सुबह नोएडा के छपरौली गांव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सेवा सप्ताह का श्रीगणेश किया। जो आगामी 20 सितंबर तक चलेगा।इसी दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 वर्ष पूरे के उपलक्ष्य में उनका पूरे सप्ताह जन्मोत्सव मनाया जाएगा। छपरौली गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, "आज मुझे सेवा सप्ताह का श्री गणेश करने का आप सभी लोगों ने नोएडा के छपरौली गांव में सौभाग्य दिया है। मैं प्रदेश की इकाई क्षेत्र इकाई और गौतमबुद्ध नगर इकाई को धन्यवाद देना चाहता हूं। जिन्होंने मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका दिया है। आज 14 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक देश के भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के माध्यम से सेवा का कार्य करेंगे।हम जानते हैं कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री और दुनिया के विश्वसनीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को पड़ता है। इस बार 70 वर्ष के हो गए हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि 14 तारीख से लेकर 20 तारीख तक पूरे देश में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

"जेपी नड्डा ने कहा, "उनके जीवन में और उनकी जीवनी में हम देखें, उनका सेवा प्रमुख लक्ष्य रहा है। भारत की सेवा, जनता की सेवा, दीनदयाल की सेवा, पीड़ित की सेवा, महिला की सेवा, पेड़ों की सेवा और जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा है, उसकी भी सेवा उनका लक्ष्य रहा है।यह लक्ष्य उनके बचपन से था। जेपी नड्डा ने कहा, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज की शिक्षा के लिए शुरू से ही नेक कार्य किया है। यह बात हर एक व्यक्ति को समझनी चाहिए। इसलिए हमने तय किया है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 70वां जन्मदिन है। देश के 70 स्थानों पर साफ सफाई का कार्य होगा। देश की 70 स्थानों पर फल वितरण का कार्य होगा। हमारे देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अस्पताल जाकर और अन्य मरीजों के लिए घर-घर जाकर योगदान का कार्य किया जाएगा।" जेपी नड्डा ने आवाहन किया है कि देश के अलग-अलग स्थानों पर ब्लड डोनेट का कार्यक्रम हो और उसमें भी प्लाज्मा डोनेट का कार्य हो।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा,विधायक धीरेंद्र सिंह,तेजपाल सिंह नागर, उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के चेयरमैन नवाब सिंह नागर और पश्चिम उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

Next Story