नोएडा

कांग्रेस ने युवा डॉ अरविंद कुमार सिंह को टिकिट देकर खेला बड़ा दांव

Special Coverage News
17 March 2019 5:04 AM GMT
कांग्रेस ने युवा डॉ अरविंद कुमार सिंह को टिकिट देकर खेला बड़ा दांव
x

कांग्रेस ने देर रात अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें ठाकुर अरविंद कुमार सिंह को गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। गौतम बुध नगर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के लिए कांग्रेस में लंबे समय से माथापच्ची चल रही थी। हालांकि, डॉ अरविंद कुमार सिंह के गौतम बुध नगर से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करने के बाद से उनका टिकट तय माना जा रहा था।

राजनीतिक गलियारों में भी इसकी खूब चर्चा थी। हालांकि, डॉ अरविंद कुमार सिंह और कांग्रेस पदाधिकारी इससे इंकार करते रहे और हाईकमान का निर्णय आने की बात करते थे। शनिवार को कांग्रेस ने देर शाम चौथी सूची जारी कर दी। इसमें गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से ठाकुर अरविंद सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस हाईकमान द्वारा गौतम बुद्ध नगर से ठाकुर अरविंद सिंह की घोषणा के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शाम से सूची घोषित होने का इंतजार कर रहे कांग्रेसी जिला कार्यालय पर एकत्रित हो गए थे। सूचना मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ठाकुर अरविंद सिंह को बधाई दी और मिठाई बांटी गई।

अरविंद सिंह की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह- पवन शर्मा

महानगर के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि गौतम बुध नगर लोकसभा सीट पर ठाकुर अरविंद सिंह का नाम फाइनल होने के बाद से कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हालांकि, उनका नाम पहले ही फाइनल था। बस घोषणा का इंतजार था।

Next Story