- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- विश्व स्तरीय चिकित्सा...
विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है मेट्रो हॉस्पिटल एवं हॉट इंस्टिट्यूट - डॉ लाल
सैयद अली मेहँदी
गौतम बुध नगर। नोएडा स्थित मेट्रो हॉस्पिटल एवं हार्ट इंस्टीट्यूट वर्षों से उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। जहां कोविड-19 गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन होता है।वही उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मरीजों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए मौजूद हैं। इस संबंध में पदम श्री,पदम विभूषण पुरस्कार से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल ने विस्तृत जानकारी दी।
डॉ लाल ने कहा कि आज महामारी के चलते विश्व भर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसे में गंभीर और असाध्य रोगियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसी क्रम में उनका निजी प्रयास है कि हृदय एवं अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को उच्चतम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं। जिसके लिए उन्होंने मेट्रो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं हार्ट इंस्टीट्यूट में विशेष प्रबंध किए हैं। जिसकी मॉनिटरिंग भी बेहद अनुभवी डॉक्टर्स की टीम करती है। पद्मश्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि मेट्रो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं हार्ट इंस्टीट्यूट में अत्याधुनिक चिकित्सा संयंत्र एवं अनुभवी डॉक्टर्स की एक पूरी श्रृंखला है जो कि यहां आने वाले मरीजों को ना सिर्फ उच्च स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध कराते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी उनका हौसला बढ़ाते हैं ताकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता बीमारी से लड़ने में सहायक साबित हो सके। साथ ही उनकी मानसिक स्थिति में भी सुधार हो सके।
डॉ लाल ने कहा कि मेट्रो हॉस्पिटल अब पूरी तरह से नॉन कोविड हॉस्पिटल बन चुका है। जहां गत 1 जून से सभी प्रकार के मरीजों के लिए ओपीडी एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी हैं। जबकि हार्ट इंस्टीट्यूट कभी भी कोविड हॉस्पिटल के रूप में कार्यरत नहीं रहा है। डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल ने कहा कि एक चिकित्सक का धर्म होता है कि वह अपने पेशेंट का हर हाल में उच्च स्तरीय प्रयास द्वारा ख्याल रखें। साथ ही उसके रोग का निवारण भी सुनिश्चित कर सकें। इसी मानसिकता के साथ मेट्रो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं हार्ट इंस्टीट्यूट का हर डॉक्टर प्रयासरत है। जिन्हें हाई क्वालिटी नर्सिंग स्टाफ एवं टेक्नीशियन का भरपूर सहयोग मिलता है।
गौरतलब है कि मेट्रो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं हार्ट इंस्टीट्यूट एनसीआर नहीं बल्कि देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में गिना जाता है। जहां विश्व स्तरीय मानकों के अनुसार मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।