- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- कार हादसे में सांसद के...
कार हादसे में सांसद के बहन-बहनोई की मौत, दो व्यक्ति घायल
देहरादून। नोएडा से मसूरी आए पति-पत्नी की कार खाई में गिरने से मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यह लोग मसूरी से देहरादून आ रहे थे। मृतक राज्यसभा के सांसद व जेडीयू के नेता केसी त्यागी के बहन बहनोई हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ीकैंट थाने से (किमाड़ी) मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक इनोवा कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर मसूरी पुलिस, 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल एसआई जगदम्बा प्रसाद बिजल्वाण के नेतृत्व में मौके को रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंची टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और गहरी खाई में गिरी कार से चार लोगों को निकाला।
इस हादसे में शगुन त्यागी और उसके पति नीरज त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी आरुषि और चालक घायल हो गये। टीम ने तत्काल घायलों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया जहां से एंबुलेंस की मदद से दून स्थित कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल आरुषि और चालक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। साथ ही दोनों शवों को सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक नीरज त्यागी पुत्र आम्पल (55), शगुन त्यागी पत्नी नीरज त्यागी (52) नोएडा के सेक्टर 40 रहते थे। इसके अलावा आरुषि त्यागी पुत्री नीरज त्यागी (27) और कार चालक अशोक (35) निवासी नोएडा गंभीर रूप से घायल हैं।
बताया जा रहा है कि जेडीयू के राज्यसभा सांसद केसी त्यागी की बहन शगुन त्यागी, बहनोई नीरज त्यागी और भांजी आरुषि त्यागी मसूरी में एक गांव में देवता पूजन के लिए गए थे। बीती रात वापस लौटते वक्त देहरादून-मसूरी मार्ग पर किमाड़ी गांव के पास उनकी इनोवा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इनोवा कार में तीन सदस्य एक ही परिवार के थे, जबकि एक ड्राइवर था।