नोएडा

नोएडा के बरौला गांव में दिन दहाड़े व्यापारी को मारी गोली

Special Coverage News
12 Oct 2018 3:40 AM GMT
नोएडा के बरौला गांव में दिन दहाड़े व्यापारी को मारी गोली
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। नोएडा में लगातार हो रहे एनकांउटर होने के बावजूद अपराधी को नही है पलिस का डर।नोएडा में बेलगाम होते जा रहे अपराधी।बीच बाजार में व्यापारी को गोली मारी। नोएडा सेक्टर 49 गांव बरौला में बदमाशों ने एक व्यापारी युवक को मारी गोली। युवक की हालत नाजुक। पीड़ित को एक निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए भेजी टीम। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के गांव बरौला में करीब 12:30 बजे दुकान में घुसकर किताब विक्रेता अनिल गुप्ता को बाइक सवार दो युवकों ने गाली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


कुछ दिन पहले दो गांव के ही युवकों पर लड़की छेड़ने का आरोप था।लड़की अनिल गुप्ता के यहा किराये पर रहती थी। लड़की इसकी शिकायत थाना में कर दी थी। युवकों का कहना था कि अनिल गुप्ता ने उसे समझाया नही। इसी वजह से युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दुसरा कारण यह की बताया जा रहा है कि उनके मकान में किराए पर रह रहे ललित की 6 अक्तूबर को पड़ोसी विजयपाल से कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज भी हुई थी। बाद में अनिल ने विजयपाल और ललित दोनों के बीच समझौता करा दिया था।


बताया गया कि विजयपाल ने इस समझौते को खुद का अपमान बताया था। समझौता कराने पर विजयपाल ने अनिल को जान से मारने की धमकी दी थी। तभी से विजयपाल का बेटा विशाल गुस्से में था। कल दोपहर 12:30 बजे अपने दोस्त संदीप के साथ बाइक पर सवार होकर अनिल की दुकान पर पहुंच गया। उस वक्त अनिल अपने पिता छेदीलाल के साथ दुकान पर थे। विशाल ने तमंचे से अनिल को गोली मार दी और दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नियो अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित की हालत नाजुक बतायी जा रही है। पीड़ितो का आरोप है कि विजयपाल व अजयपाल दोनों अपराधी प्रवृती के लोग है जिनपर गेंगस्टर तक लगा हुआ है। इन्हे जिला बदर तक किया जा चुका है फिर भी बड़े आराम से गांव में रह रहे है। सीओ शवेताभ पांण्डेय का कहना है कि विभन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है जल्द की अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगें।

Next Story