नोएडा

नोएडा: कोरोना संक्रमित 95 मरीज, मिलने से मचा हड़कंप,संख्या बढ़कर हुयी 830

Shiv Kumar Mishra
13 Jun 2020 3:35 AM GMT
नोएडा: कोरोना संक्रमित 95 मरीज, मिलने से मचा हड़कंप,संख्या बढ़कर हुयी 830
x
एसएआरआई से पीड़ित एक मरीज को भी संक्रमित घोषित किया गया है। पूर्व में संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से 13 लोग बीमार पड़े हैं। 4 हेल्थ वर्कर कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं।

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा: शुक्रवार को नोएडा में कोरोना संक्रमित मरीजों की बड़ी संख्या मिलने से आज तक के सभी रिकॉर्ड टूट गया।आपको बता दे कि नोएडा में आज कोरोना संक्रमित 95 लोग मिले।कोरोना मरीजों की इतने ज्यादा केस एक दिन में मिलने जहा एक ओर विभाग में हड़कंप मच गया वही दूसरी नोएडा के रहने वाले लोगों के लिए ये बहुत ही चिंता की बात है।

यह भयावह तस्वीर भी है।दो गज की दूरी न बनाना अब भारी पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों की एक सीमा है। इसी तरह केस बढ़ेंगे तोअन्य विकल्प की ओर जाना होगा। नोएडा में 24 घंटे में 95 कोरोना संक्रमित केस मिलने से प्रशानिक हलकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन लगातार इस कोशिश में है कि किसी तरह से जनपद के लोगों को कोरोना से राहत मिले। पर आंकड़े विकराल बनते जा रहे हैं।

अबतक गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 8 शतक पार कर 830 पर जा पहुंची है।अबतक जिले में कुल 477 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 341 है। जबकि क्रॉस नोटिफाइड केस 69 है। अबतक जिले में कोरोना से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।गौतमबुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे ने शुक्रवार की देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि शुक्रवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 95 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 830 हो चुकी है। अब जिले के अस्पतालों में 341 लोगों का उपचार किया जा रहा है।

अब जिले में क्रॉस नोटिफाई मरीजों की संख्या भी 69 हो गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि प्राइवेट प्रयोगशालाओं से 59 मरीजों को पॉजिटिव घोषित किया गया है। सरकारी प्रयोगशालाओं से 36 मरीजों को घोषित किया गया है। 77 मरीज ऐसे हैं, जिनमें इनफ्लुएंजा जैसे लक्षण पाए गए हैं। एसएआरआई से पीड़ित एक मरीज को भी संक्रमित घोषित किया गया है। पूर्व में संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से 13 लोग बीमार पड़े हैं। 4 हेल्थ वर्कर कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि नोएडा के बरौला गांव में रहने वाला एक 45 वर्षीय युवक कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। उसकी शुक्रवार की सुबह मौत हो गई है। वह डायबिटीज का टाइप टू मरीज था। उसे निमोनिया भी हो गया था। मौत की वजह एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम पाया गया है।टाइप वन का रेस्पिरेट्री फैलियर होने के कारण उनकी मौत हुई है ।

Next Story