नोएडा

चलती बस में महिला से रेप करने वाला एक अभियुक्त नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
18 Jun 2020 3:42 AM GMT
चलती बस में महिला से रेप करने वाला एक अभियुक्त नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
महिला ने जब इसका विरोध किया तो चालक ने धमकी दिया कि यदि वह शोर मचाएगी तो उसके दोनों बच्चों को वह जान से मार देगा. महिला डर गई.

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा। नोएडा में प्राइवेट बस में दरिंदों द्वारा एक महिला का रेप से पूरे शहर में सनसनी मच गयी।पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुये एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।इस घटना ने एक बार फिर निर्भया कांड की याद दिला दी है।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा के लिए प्रस्थान की प्राईवेट वॉल्वो बस के चालक व परिचालक ने दो बच्चों के साथ सफर कर रही महिला के साथ जबरन बलात्कार किया। इस शर्मशार करनेवाली घटना से एकबार फिर निर्भया कांड का दर्द सामने आ गया है। नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।अभी वॉल्वो बस के चालक व परिचालक दरिंदे फरार हैं। हालांकि पुलिस ने वोल्वो बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

इस खबर की पुष्टि डीसीपी महिला अपराध वृंदा शुक्ला ने की है। चालक, परिचालक व बस मालिक की गिरफ्तारी हेतु एक टीम भी गठित की गई है।बताते चले कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से जनपद गौतमबुद्ध नगर नोएडा के लिए कल देर शाम प्रस्थान की वोल्वो बस में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ सवार हुई। कंडक्टर ने महिला को सबसे पीछे सीट दिया। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी साथ थे। वॉल्वो बस के दरिंदे मथुरा तक चुप रहे। जब मथुरा से गौतमबुद्ध नगर नोएडा के लिए बस प्रस्थान की तो रास्ते में ड्राइवर ने पिछली सीट पर पहुंचा और महिला से छेड़खानी करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो चालक ने धमकी दिया कि यदि वह शोर मचाएगी तो उसके दोनों बच्चों को वह जान से मार देगा। महिला डर गई।

फिर ड्राइवर ने महिला को बंधक बनाकर रेप किया। कुछ देर बाद बस का कंडक्टर भी वहां आ धमका और उसने भी महिला को हवस का शिकार बनाया। बाद में महिला ने अपने पति को फोन कर इस घटना की आपबीती बताई। तब उसका पति तुरंत प्रतापगढ़ से अपने एक साथी के साथ सुबह-सुबह नोएडा पहुंचा। फिर वह पत्नी के साथ थाने पहुंचकर इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और महिला द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच कर बस को कब्जे में लिया।

डीसीपी महिला अपराध वृंदा शुक्ला ने बताया कि आज दिनांक 17.06.2020 को सूचना प्राप्त हुई कि कल रात लगभग 02:00 बजे प्रतापगढ़ से नोएडा आने वाली स्लीपर बस में एक महिला के साथ बस ड्राइवर द्वारा लखनऊ से मथुरा रोड एक्सप्रेसवे पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।बस में करीब 12 सहयात्री भी मौजूद थे जिनको घटना का पता नहीं लग सका। उक्त घटना की सूचना पीड़ित महिला द्वारा नोएडा पंहुचने पर थाना सेक्टर 20 नोएडा पुलिस को दी गयी। उक्त घटना स्थल जनपद गौतमबुद्धनगर का नही था परंतु मामले की गंभीरता को देखते हुये नोएडा पुलिस द्वारा तुरंत पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर 20 पर मुकदमा पंजीकृत किया गया व त्वरित कार्यवाही करते हुये 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बस को भी सीज कर दिया गया है। नामजद दूसरे अभियुक्त व बस मालिक की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु टीम गठित कर दी गई है। पीड़ित महिला का चिकित्सीय परीक्षण मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पुलिस के अनुसार बस का मालिक, ड्राइवर और कंडक्टर की जानकारी मिल गई है। डीसीपी महिला अपराध वृंदा शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम गठित भी की गई है। पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार करने के लिए जुट गई है। इस घटना ने एकबार फिर प्राईवेट बस में सफर करनेवाली महिलाओं के बीच डर का माहौल बना दिया है।

Next Story