नोएडा

नोएडा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब हुई 63

Shiv Kumar Mishra
9 April 2020 12:41 PM GMT
नोएडा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब हुई 63
x
जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने जानकारी देते अवगत कराया है कि 51 व्यक्तियों को अलग-अलग चिकित्सालय में मानकों के अनुसार इलाज संभव कराया जा रहा है।

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 3 दिन तक रुकने के बाद फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 63 तक जा पहुंची है। बता दें कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में जहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, वहां हॉटस्पॉट घोषित किया गया है और वहां कड़ा प्रतिबंध लागू किया गया है।

आज 3 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पॉजिटिव आज पाए गए हैं। इसमें एक व्यक्ति सेक्टर 50 नोएडा, एक व्यक्ति सेक्टर 93 एल्डिको नोएडा का तथा एक व्यक्ति सिल्वर सिटी ग्रेटर नोएडा सेक्टर पी 12 में पाया गया है। कोरोना से अबतक 12 व्यक्ति ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने जानकारी देते अवगत कराया है कि 51 व्यक्तियों को अलग-अलग चिकित्सालय में मानकों के अनुसार इलाज संभव कराया जा रहा है।

देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज महाराष्ट्र में 162, गुजरात में 55, राजस्थान में 47, पंजाब में आठ, बिहार में 12, कर्नाटक में 10, झारखंड में चार, मध्यप्रदेश में छह, ओडिशा में दो और छत्तीसगढ़ में एक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना से आज पहली मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 549 नए मामले आए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5734 हो गई है। जिसमें 5095 सक्रिय हैं, 473 लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 166 लोगों की मौत हुई है।

Next Story