नोएडा

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने दिखा दिया अपना असली चेहरा, लाखों लोगों के सामने बोली या अल्लाह, वीडियो हुआ वायरल

Shiv Kumar Mishra
10 Sep 2023 12:24 PM GMT
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने दिखा दिया अपना असली चेहरा, लाखों लोगों के सामने बोली या अल्लाह, वीडियो हुआ वायरल
x
Pakistani woman Seema Haider showed her real face

सीमा हैदर जब से ग्रेटर नोएडा में आई है, तभी से चर्चा का मुद्दा बनी हुई है। वह अधिकतर वीडियो में जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे लगती दिखाई देती हैं, लेकिन अब उनकी एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह अल्लाह का नाम ले रही है। वैसे तो सीमा हैदर कहती है कि उन्होंने पूर्ण रूप से हिंदू धर्म अपना लिया है, लेकिन एक बार फिर उन्होंने अल्लाह का नाम लिया है। इसके बाद काफी लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। अभी तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है।

दरअसल, सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड की है। जिसमें दिख रहा है कि सचिन मीणा कुछ गिफ्ट खोल रहा है। इसका वीडियो सीमा हैदर बना रही है। सीमा हैदर को राजस्थान के एक व्यक्ति ने गिफ्ट भेजा है। उसी को उसका पति सचिन मीणा खोल रहा था। वीडियो बनाते समय सीमा हैदर की जुबान से "या अल्लाह" निकल गया। अब यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग सीमा हैदर की काफी आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोग कमेंट करते हुए कह रहे हैं, "जो अपने देश की नहीं हुई, वह भारत की कैसे हो जाएगी। कुछ लोगों ने सीमा हैदर को दुआ दी है। उमेश नाम के एक व्यक्ति ने उनके इंस्टाग्राम पर लिखा है, "बचपन की आदत है, इतनी जल्दी कैसे चली जाएगी।"

आपको बता दें कि बीते 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल बॉर्डर के रास्ते से ग्रेटर नोएडा पहुंची। करीब डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रहने के बाद 1 जुलाई 2023 की सुबह सीमा और सचिन रबूपुरा से भागकर मथुरा पहुंचे थे। वहां से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोनों को 2 जुलाई 2023 की रात को गिरफ्तार किया। उसके बाद दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया था। सीमा के वकील ने संबंधित दस्तावेज जेवर सिविल न्यायालय के सामने पेश किए। जहां से सीमा, उसके पति सचिन, सचिन के पिता नेत्रपाल और सीमा के 4 बच्चों को 7 जुलाई 2023 को जमानत मिल गई। जमानत देते समय कोर्ट ने कहा था कि सीमा हैदर किसी भी शर्त पर रबूपुरा छोड़कर नहीं जा सकती है।

सीमा हैदर की उम्र अभी 27 साल है। उसका निकाह 19 साल की उम्र में गुलाम हैदर से हुआ था। गुलाम हैदर और सीमा हैदर के चार बच्चे हैं। सीमा का कहना है कि उसका पति उसको छोड़कर सऊदी अरब भाग गया था। जिसके बाद वह अकेली हो गई थी। वह अपने जीवनसाथी की तलाश करने लगी। सीमा हैदर को पब्जी गेम खेलने का शौक था। पब्जी गेम खेलते हुए सीमा और सचिन मीणा की मुलाकात हुई। यह मुलाकात प्यार में बदल गई और दिनों ने साथ जीने-मरने का फैसला लिया। उसने बाद सचिन के साथ आगे की जिन्दगी जीने के लिए सीमा अपने 4 बच्चों के साथ भारत आ गई।

Next Story