नोएडा

जन संवाद कार्यक्रम में शिकायत करने आये लोगों को मंत्री महेश शर्मा की मौजदगी में पीटा गया

Special Coverage News
3 Oct 2018 4:56 AM GMT
जन संवाद कार्यक्रम में शिकायत करने आये लोगों को मंत्री महेश शर्मा की मौजदगी में पीटा गया
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। नोएडा में आपराधिक घटानाए कम होने का नाम नही ले रही या यू कहे कि पुलिस की अपराधियों पर पकड़ कम होती जा रही है इसका ताजा उदाहरण सैक्टर-56 का बरात घर जहा जन संवाद कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान शिकायत करने आये एक दंपति को पीटकर घायल कर दिया।पीड़ित ने आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ सैक्टर-58 में एफआईआर कराई है।

मामला ये है कि बारात घर में मंत्री महेश शर्मा करीब 3 बजे लोगों की शिकायत सुन रहे थे। इसी दौरान नंदन सिंह बिष्ट अपनी पत्नी के साथ वहा पहुचे। आरोप है कि जब पीड़ित ने अपनी बात रखने की अनुमति सांसद से माग कर अपनी बात कहनी शुरू की सैक्टर के पार्क में बहुत सारे पेड़ कट रहे है। ये बात पर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष संजय मावी इतना तिलमिला गये कि उन्होने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर पीडित और उसकी पत्नी के साथ हाथापाई की। इसके बाद उन्हें बारात घर से बाहर निकाल दिया।


नंदन सिंह बिष्ट से बताया मुझ पर व मेरी पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ।मेरी बायीं आंख पर गंभीर चोटें आई है। वही मेरी पत्नी भी चोटिल हुयी है। पीड़ित ने आरडब्लयूए अध्यक्ष संजय मावी,जुगरान,मतेश्वरी धस्माना,सतीश धस्माना और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई है। पीड़ित कहते है कि आज मै बहुत ज्यादा आहत हूँ क्योंकि सांसद की उपस्थिती में मेरे साथ यह बर्ताव हुआ। सांसद से शिकायत करने पर भी कोइ कारवाई नही हुयी। जब सांसद महोदय ही हमारी नही सुनेगे तो हम ऐसे व्यक्ति को अपना अमुल्य वोट दे।


आरडब्लूए अध्यक्ष संजय मावी का कहना है कि जो आरोप नंदन सिंह बिष्ट ने लगाये वो गलत है। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उन लोगों की तरह से जूते फेंके गये व कार्यक्रम को असफल करने का प्रयास किया गया। हमारे साथियों को जाति सूचक शब्द कहे व उनको चोटिल किया।

Next Story