- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- Noida Breaking : 6...
Noida Breaking : 6 राज्यों के 8 हवाला कारोबारी गिरफ्तार,करोड़ों रुपए लेकर पहुंचे थे डील करने
नोएडा।दिल्ली एनसीआर के नोएडा में आठ हवाला कारोबारियों को करोड़ों रुपए के साथ नोएडा पुलिस ने सेक्टर 25 से गिरफ्तार किया है।हवाला कारोबारी एक डील करने नोएडा आए थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन कार भी जब्त की है।बताया जा रहा है कि इन कारों से ही करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं।इसकी जानकारी पुलिस ने आयकर विभाग को दी।आयकर विभाग की टीम नोटों की गिनती करने में जुटी हैं।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गुजरात के जयंतीभाई, दिल्ली के संदीप शर्मा और विनय कुमार, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी 24 परगना के अभिजीत अजारा, मुंबई के मीनेश शाह, इंदौर के अनुज और नोएडा के रोहित जैन के रूप में हुई है।
इस मामले में स्थानीय आरोपी राजा मौर्या की भूमिका भी काफी संदिग्ध बताई जा रही है।राजा अभी फरार है,लेकिन पुलिस ने उसकी गाड़ी को जब्त कर लिया है।कार पर प्रेस का स्टीकर लगा हुआ है।फरार आरोपी राजा मौर्या की तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दे रही है।
एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने कहा हमें एक सूचना मिली कुछ लोग गाड़ी में बहुत ज्यादा कैश लेकर जा रहे हैं। चेकिंग में इनसे 4 बैग में कैश मिला है। इनकम टैक्स विभाग को कैश सुपुर्द किया गया है। ये अनुमान है कि बैग में लगभग 2 करोड़ रुपए की रकम है। 2 लैपटॉप, 12 मोबाइल और मोहरें भी बरामद की गई हैं। मामले में 8 लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा रहा है। 2 संदिग्ध व्यक्ति फरार हैं। जांच जारी है। इनके पास से एक गाड़ी बरामद हुई है। गाड़ी पर कर्नाटक का नंबर है। गाड़ी पर प्रेस और आज का मुद्दा लिखा हुआ है। इसकी छानबीन की जा रही है कि क्या प्रेस की आड़ में ये लोग इस प्रकार का कार्य कर रहे थे। तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं डीसीपी हरिश्चंद्र का कहना है कि शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि यह आरोपी कमिशन लेकर ब्लैक मनी को व्हाइट करते थे।अब इस मामले की जांच आयकर विभाग की टीम कर रही है।पूछताछ में पता चला है कि लगभग दो करोड़ का कैश इन लोगों के पास था।जिसकी गिनती आयकर विभाग की टीम कर रही है।