नोएडा

श्रीकांत त्यागी पर नोएडा पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम, यहां मिली लास्ट लोकेशन, पुलिस तलाश में जुटी

Arun Mishra
8 Aug 2022 7:38 AM GMT
श्रीकांत त्यागी पर नोएडा पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम, यहां मिली लास्ट लोकेशन, पुलिस तलाश में जुटी
x
इसके साथ ही नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

नोएडा : ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी नोएडा (Noida) में महिला से अभद्रता और हाथापाई करने के आरोप में फंसे कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर कानूनी शिकंजा कस लगातार कसता जा रहा है। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस उसको उत्तर-प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक तलाश रही है। सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी ने सोसाइटी में उसके आवास में हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। ग्रांड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में श्रीकांत त्यागी के अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बुजडोजर (Bulldozer) चला दिया है। नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) की टीम सुबह करीब 9.30 बजे बुलडोजर के साथ ग्रांड ओमेक्स सोसायटी पहुंची है और कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

घटना के कई दिन बाद भी श्रीकांत त्यागी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को श्रीकांत की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली है। कई बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ और ऑन हुआ है।

श्रीकांत त्यागी पर महिला के साथ गाली-गलौज करने का आरोप है। ग्रांड ओमेक्स सोसायटी में अवैध कब्जे को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हालांकि, पुलिस को आरोपी श्रीकांत त्यागी को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली है. वो अब तक फरार है।

थाना प्रभारी पर गिरी गाज

कल रात फिर से बढ़ गया जब फरार चल रहे त्यागी से जुड़े हुए कुछ गुंडे सोसाइटी में पहुंच गए। इसके बाद सांसद महेश शर्मा और पुलिस और डीएम मौके पर पहुंच गए। करीब आधा दर्जन हंगामा करने वालों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। लेकिन मामला अब काफी गरमा गया है। सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के कड़े रुख के बाद पहली गाज फेस-2 के थाना प्रभारी पर गिरी है।

Next Story