नोएडा

Noida News: ओयो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात महिला व चार पुरुषों गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
23 Feb 2023 7:42 AM GMT
Noida News: ओयो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात महिला व चार पुरुषों गिरफ्तार
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। उत्तर प्रदेश में जगह-जगह संचालित ओयो होटल आधुनिक वेश्यालय के रुप में प्रचलित होते जा रहे है।इसका खुलासा बुधवार को एसीपी द्वारा पुलिस टीम के साथ सैक्टर-41 स्थित ओयो होटल पर की गई छापेमारी के बाद हुआ है।इस दौरान टीम ने सात महिलाओं को रेस्क्यू और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया।

बता दे कि नोएडा पुलिस को उस वक्त एक नयी सफलता मिली जब थाना सैक्टर-39 पुलिस ने एसीपी प्रथम के नेतृत्व में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुये सात महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात नोएडा के थाना-39 क्षेत्र में सैक्टर-41 स्थित ओयो होटल प्रीमियम में मिली सूचना के आधार पर छापा मारा।इस दौरान होटल में सेक्स रैकेट चलता हुआ मिला।

पुलिस ने एक ओयो होटल पर 7 महिलाओं और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ओयो होटल को सीज कर दिया गया है। ये पुलिस को मौके से यौन वर्धनक दवाएं समेत अवैध सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने तकरीबन 15 मोबाइल फोन और ट्रांजक्शन मिला है।एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा

ने बताया कि रात को थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत दादरी रोड पर सेक्टर-41 में ओयो होटल में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर एसीपी-1 के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा 4 पुरुषों को गिरफ्तार कर 7 महिलाओं को रेस्कयू किया गया।प्रकरण के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story