नोएडा

नोएडा के कासना में चली गोली, एक की मौत

Shiv Kumar Mishra
29 Jun 2020 12:10 PM GMT
नोएडा के कासना में चली गोली, एक की मौत
x

आज समय करीब 14:00 बजे थाना कासना क्षेत्र स्थित ग्राम नियाना में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। रास्ते के विवाद में यह गोली चली है। इस घटना की पुष्टि डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने की है।

डीसीपी ने बताया कि ग्राम नियाना में राजकुमार पुत्र जसमाल के घर के सामने बिजेंदर पुत्र नेतराम निवासी ग्राम नियाना की गोली लगने से मृत्यु हो गई है तथा राजेंद्र पुत्र नेतराम तथा देवेंद्र पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम नियाना धारदार हथियार से घायल हो गए हैं। देवेंद्र का वायां हाथ कलाई से अलग कट गया है। घायलों को यथार्थ अस्पताल भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारी तथा आवश्यक पुलिस बल मौके पर हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक दो पक्षों में जमकर फायरिंग होने की जानकारी मिली. धारदार हथियार और ईंट पत्थर भी चले जिससे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है.कई के घायल होने की सूचना मिली जबकि एक व्यक्ति के गम्भीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौक़े पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. विवाद मकान को लेकर हुआ था.

Next Story