नोएडा

नोएडा में दुर्घटना में घायल सब इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह का उपचार के दौरान निधन, एसएसपी ने कांधा देकर शव घर भिजवाया

Special Coverage News
1 April 2019 12:19 PM IST
नोएडा में दुर्घटना में घायल सब इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह का उपचार के दौरान निधन, एसएसपी ने कांधा देकर शव घर भिजवाया
x

नॉएडा जिले के महिला थाने पर तैनात रहे उप निरीक्षक श्री कृष्ण पाल सिंह जो कि 30. मार्च 2019 को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. घायलावस्था में उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया. उनका फोर्टिस अस्पताल दिल्ली में उपचार हो रहा था. देर रात उनके निधन की खबर नोएडा पुलिस को मिली.


एसएसपी वैभव कृष्ण ने पुलिस लाइन परिसर में उप निरीक्षक श्री कृष्ण पाल सिंह के पार्थिव शरीर को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी. पुलिस के सभी उच्चाधिकारी भी इस मौके मौजूद रहे. एसएसपी ने उप निरीक्षक श्री कृष्ण पाल सिंह के पार्थिव शरीर को कांधा देकर उनके घर के लिए रवाना किया.



Next Story