नोएडा

अवैध मजारों के खिलाफ होगा राज्यव्यापी आंदोलन, नोएडा प्रशासन को VHP की चेतावनी

Sakshi
30 April 2022 11:31 AM GMT
अवैध मजारों के खिलाफ होगा राज्यव्यापी आंदोलन, नोएडा प्रशासन को VHP की चेतावनी
x
मजारों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अब मोर्चा खोल दिया है

दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा (Noida) में बड़े पैमाने पर बढ़ती मजारों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अब मोर्चा खोल दिया है और जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि शहर में तेजी से कुकुरमुत्तों की तरह जगह- जगह उस रहीं अवैध मजारों को यदि नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) के मेरठ प्रान्त के मंत्रु डॉ. राज कमल गुप्ता ने नोएडा प्रशासन से कहा है कि नोएडा में बहुत तेजी से कुकुरमुत्तों के तरह जगह- जगह अवैध मजारों का निर्माण हो रहा है। यदि इन अवैध ढांचों को अविलंबित नहीं हटाया गया तो हम राज्यव्यापी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

डॉ. राज कमल गुप्ता ने ऐसे तत्वों को पुलिस के संरक्षण का होने का इशारा करते हुए कहा कि इन्हीं मजारों के संबंध में नोएडा प्राधिकरण एवं नोएडा के जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लौटते हुए पदाधिकारियों पर सेक्टर - 39 के थाने के बाहर कुछ लोगों द्वारा विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया, जो सादा वेशधारी थे जिन्हें पुलिस ने बाद में अपना कर्मचारी बताया, फिर भी विहिप कर्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने का दुष्प्रयास किया गया। जो बेहद निंदनीय और नोएडा पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल करने वाला है।

बात दें कि विश्व हिंदू (विहिप) परिषद के नेता ने कहा है कि हमारी मांग है कि छाती पर रिवॉल्वर तानकर थाने के सामने जाकर मारने की सरेआम धमकी देने वाले पुलिसकर्मी को अविलम्ब गिरफ्तार कर कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले मढ़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में कोई ढिलाई बरती गई तो विहिप - बजरंग दल के कार्यकर्ता संपूर्ण हिंदू समाज के साथ राज्यव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Next Story