नोएडा

आत्मरक्षा का कैप्सूल कार्यक्रम के जरिये पुलिस महिलाओं और बच्चियों को आत्मरक्षा का हुनर सिखाएगी

Shiv Kumar Mishra
6 March 2021 2:52 AM GMT
आत्मरक्षा का कैप्सूल कार्यक्रम के जरिये पुलिस महिलाओं और बच्चियों को आत्मरक्षा का हुनर सिखाएगी
x

(1)अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले पुलिस महिलाओं और बच्चियों को आत्मरक्षा का हुनर सिखाएगी

(2)चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस अपने पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के निर्देश पर महिलाओं और बच्चियों को आत्मरक्षा का हुनर सिखाएगी।इसके लिए नोएडा पुलिस की तरफ से चार दिन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।इसे 'आत्मरक्षा का कैप्सूल' नाम दिया गया है।

इस मुहिम का मकसद महिलाओं और बच्चियों में आत्मविश्वास भरना है। ताकि, वे हर मुसीबत का डटकर सामना कर सकें और जरूरत पड़ने पर अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।आपको बता दे कि गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े अहम मुद्दे को लेकर लोगों से सुझाव आमंत्रित किया है।आठ मार्च को सर्वश्रेष्ठ सुझावकर्ता की घोषणा की जाएगी और उसे एक दिन का एसीपी, महिला सुरक्षा बनाया जाएगा।उसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए गुरुवार से अगले चार दिन तक नारी शक्ति को मानसिक तौर पर मजबूत बनाया जाएगा। ताकि किसी चुनौती के सामने उनके कदम न डगमगाएं।नारी शक्ति विकट परिस्थितियों का डटकर सामना कर सके। महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, उनकी सुरक्षा एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा व एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा 04 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करते हुए स्कूली बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


इस कड़ी में आज नोएडा स्टेडियम में डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा, एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मिशन शक्ति टीम के सदस्यों/प्रशिक्षुओं द्वारा नोएडा स्टेडियम में छात्राओं को जूडो-कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा करने के बारे में बताया गया।चलाऐ गए आत्मरक्षा कैप्सूल कोर्स कार्यक्रम के अंतर्गत महिला पुलिस टीम के सदस्यों/प्रशिक्षुओं द्वारा बालिकाओं को आत्मसम्मान एवं उनकी सुरक्षा तथा स्वावलंबी बनाने के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा करने के बारे में सिखाया गया। यह जानकारी डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा एवं एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त जी के नेतृत्व में आगे भी स्कूली बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

Next Story