नोएडा

पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लूटरे गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
26 Feb 2021 3:05 AM GMT
पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लूटरे गिरफ्तार
x

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा।नोएडा पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली जब थाना सैक्टर-24 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।आपको को बता दे कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ निरंतर कारवाई हो रही है।

इसी क्रम में एसीपी रजनीश वर्मा के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने अपनी टीम के साथ मिलकर गुरुवार सुबह दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान थाना क्षेत्र के गिझोड़ गांव से पकड़ा।इसमें एक बदमाश को गोली लगी है।उसका साथी फरार होने की कोशिश कर रहा था। मगर कॉम्बिंग के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसका इलाज चल रहा है। दोनों बदमाश दिल्ली-एनसीआर में लम्बे वक्त से मोबाइल और चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

बताते चले कि थाना पुलिस ने एक अभियान के तहत नोएडा सेक्टर-24 थाना पुलिस शहर के गिझोड़ रेड लाइट के पास वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो बदमाश उधर से गुजरे। रुकने का इशारा करने पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें ऋषभ नाम के एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।वह बाइक समेत मौके पर गिर गया। उसका दूसरा साथी घटनास्थल से फरार हो गया। लेकिन कॉम्बिंग के बाद पुलिस ने उसे भी दबोच लिया।

ऋषभ को नजदीक के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऋषभ दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से चैन स्नैचिंग और मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहा था। अब तक उसने सैकड़ों चैन और मोबाइल लूटे हैं। दिल्ली-एनसीआर के कई थानों में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई थानों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

Next Story