नोएडा

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, 'ब्लैकमेल' करने वाली लड़की गिरफ्तार

Special Coverage News
22 April 2019 2:14 PM GMT
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, ब्लैकमेल करने वाली लड़की गिरफ्तार
x
महेश शर्मा से सोमवार को 45 लाख मांगे गये इससे पहले परसो तक लड़की केंद्रीय मंत्री से दो करोड़ रुपये मांग रही थी
नोएडा : केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है महेश शर्मा से हनी ट्रैप के बहाने दो करोड़ की ब्लैकमेलिंग की कोशिश की गई। इस मामले में सेक्टर 20 कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले की जानकारी महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी को दी। इसके बाद मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि महेश शर्मा से सोमवार को 45 लाख मांगे गये इससे पहले परसो तक लड़की केंद्रीय मंत्री से दो करोड़ रुपये मांग रही थी

बताया जा रहा है कि हनी ट्रैप में नोएडा स्थित एक निजी चैनल का संचालक भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा पर आरोप लगाने वाली लड़की भी मीडिया में काम कर चुकी है।

देखिए- इस पूरे मामले पर एसएसपी ने क्या कहा?


Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story