
Archived
जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से संबंधित विभागों में मचा हड़कंप
शिव कुमार मिश्र
2 Feb 2018 5:11 PM IST

x
शिकायत समाधान करने में जिले के 19 अधिकारियों का रोका गया वेतन
फैसल मलिक
पीलीभीत : मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण नहीं होने पर खंड विकास अधिकारी पूरनपुर, उपखंड अधिकारी विधुत विभाग पूरनपुर, वक्फ निरीक्षक, खान निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक, अधिशासी अभियंता, विधुत विभाग, लीड बैंक मैनेजर, अधिशाषी अधिकारी-पीलीभीत, अधिशाषी अधिकारी-पूरनपुर, अधिशाषी अधिकारी-बिलसंडा, अधिशाषी अधिकारी-बीसलपुर, अधिशाषी अभियंता(प्रा.ख.)लोनिवि, अधिशाषी अभियंता-ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का वेतन रोका गया।
इसके साथ ही उप निदेशक निर्माण-कृषि मंडी समिति, जिला मनोरंजन-कर अधिकारी, उपखंड अधिकारी विधुत विभाग-अमरिया,अधिशाषी अभियंता विधुत विभाग-पूरनपुर,जिला कृषि अधिकारी सहित 19 अधिकारियों का जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने तत्काल वेतन रोकने का आदेश दिया है।
जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से संबंधित विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। अपरजिलाधिकारी(न्यायिक)विनोद कुमार गौड़ ने बताया कि 31 जनवरी तक जिन अधिकारियों ने आईजीआरएस पर शिकायतो का निस्तारण नही किया है, उन लापरवाह अधिकारियों का जिलाधिकारी ने वेतन रोकने की कार्रवाई की है। शिकायतों के निस्तारण के बाद ही संबंधित अधिकारियों का वेतन देने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल जिलाधिकारी के इस कार्यवाही से संबंधित विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।

शिव कुमार मिश्र
Next Story