पीलीभीत

पीलीभीत में मंत्री और एसपी की मौजूदगी में तिरंगा का अपमान, उलटे लगे थे छोटे छोटे तिरंगे

Shiv Kumar Mishra
26 Jan 2020 1:17 PM GMT
पीलीभीत में मंत्री और एसपी की मौजूदगी में तिरंगा का अपमान, उलटे लगे थे छोटे छोटे तिरंगे
x

फैसल मलिक

पीलीभीत में गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में डायस पर उल्टे तिरंगे लगाये गये। मुख्य अतिथि श्रम विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मोर्य थे परेड की सलामी मंत्री जी ने ली और डायस पर भाषण भी दिया लेकिन किसी की भी नजर इन तीन उल्टे लगाये गये झण्डो पर नही पडी।

वही इसी डायस पर ही आकर एसपी अभिषेक दीक्षित ने लोगो को ष्षपथ दिलाई। साथ ही अपर पुलिस अधिक्षक रोहित मिश्रा ने भी अपना सम्बोधन दिया। लेकिन किसी ने भी इन छोटे झण्डो पर गौर नही किया। दरअसल भारत के झंडे में सबसे उपर केसरिया रंग बीच में सफेद रंग व नीचे हरा रंग होता है लेकिन जो झण्डे डायस पर थे वह उल्टे थे सबसे उपर हरा रंग बीच में सफेद व नीचे केसरिया रंग था।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story