
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रतापगढ़
- /
- प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी...
प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, गोली मारने वाले दो अभियुक्त तो गैंगेस्टर के वांछित 3 आरोपी किये गिरफ्तार

थाना क्षेत्र लालंगज के ग्राम हदिराही में एक व्यक्ति वरुण तिवारी उर्फ छेदी पुत्र स्व0 भगवती प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को चुनावी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के नन्हेंलाल वर्मा पुत्र रामनाथ वर्मा निवासी हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ आदि के द्वारा गोली मार दी गई थी. जिससे उक्त व्यक्ति वरूण तिवारी घायल हो गया थे, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. इस घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 220/21 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506, 188 भादंवि का अभियोग 07 व्यक्ति नामजद व 02 व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था, जिसमें धारा 302 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई है।
उक्त अभियोग से संबंधित 4 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, थाना लालगंज के प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित 2 और अभियुक्तों 1. महेन्द्र कुमार पुत्र नन्हेलाल वर्मा 2. लक्ष्मण वर्मा पुत्र नन्हकू नि0गण हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
गैंगेस्टर के अभियोग में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद के थाना फतनपुर से प्रभारी निरीक्षक इन्द्रदेव द्वारा मु0अ0सं0 84/21 धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 3 अभियुक्त 1. राजेश पटेल पुत्र भगेलू राम पटेल 2. अर्जुन पटेल उर्फ बच्चा पुत्र बाबूलाल पटेल 3. पवन पटेल उर्फ करिया पुत्र बाबूलाल पटेल नि0गण ग्राम भुजैनी थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ को थाना क्षेत्र के भुजैनी से गिरफ्तार किया।