प्रतापगढ़

रमाबाई मैदान में रजत जयंती समारोह में राजा भैया कर सकते है बड़ा एलान - विधायक विनोद सरोज

Special Coverage News
13 Nov 2018 12:11 PM GMT
रमाबाई मैदान में रजत जयंती समारोह में राजा भैया कर सकते है बड़ा एलान - विधायक विनोद सरोज
x

सुल्तानपुर के पी डब्लू डी गेस्ट में निजाम अहमद के नेतृत्व में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेसवार्ता में पहुंचे प्रतापगढ़ बाबागंज के विधायक विनोद सरोज। जहां मीडिया से रूबरू होते हुए विनोद ने मिडिया के माध्यम से लखनऊ रमाबाई मैदान में भारी से भारी संख्या में पहुंचे की अपील। इस मौके पर शैलेन्द्र कुमार,जितेंद्र मुन्ना सिंह उमा शंकर यादव शीतला प्रसाद मिश्र व निज़ाम अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे।

आगामी 30 नवंबर 2018 को लखनऊ रमा बाई मैदान में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर आज प्रतापगढ़ बाबागंज विधानसभा के विधायक विनोद सरोज ने आज सुल्तानपुर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुँच कर मीडिया से रूबरू होते हुए यह जानकारी दिया कि प्रतापगढ़ कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के विचारों को सुने और उसी दिन श्री सिंह ने अपने दल या पार्टी का कर सकते है एलान।

प्रतापगढ़ बाबागंज विधानसभा के विधायक विनोद सरोज आज सुल्तानपुर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पहुँच कर मीडिया से रूबरू होते हुए यह जानकारी दिया कि प्रतापगढ़ कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के 25 वर्ष पूरे होने पर वह रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है जिसमे लोग भारी से भारी संख्या में रमाबाई मैदान में पहुँच कर उनके विचारो को सुने और यह भी हो सकता है कि वह उसी दिन अपने दल या पार्टी का गठन कर एलान कर सकते है।


वही विधायक विनोद सरोज ने मिडिया द्वारा सुल्तानपुर की जनता से अपील किया है। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा से 1993 से लगातार 6 बार से रहे निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भइया। जिस प्रकार सपा पार्टी से शिवपाल सिंह यादव के निष्कासन के बाद उन्होंने एक पार्टी का गठन कर लिया है ठीक उसी तरह 30 नवम्बर 18 को 25 वर्ष राजनीति में पूरे होंगे और उसी दिन सभी दिग्गज नेता भी होंगे मौजूद, उस दिन हो सकता है राजा भइया के बड़ी पार्टी का एलान। जिसके मुखिया होंगे प्रतापगढ़ कुंडा के निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया।

Next Story